विज्ञान में रोजगार की अपार संभावनाएं

भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के रमन प्रभाव आविष्कार को याद करने के लिए हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:08 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:08 AM (IST)
विज्ञान में रोजगार की अपार संभावनाएं
विज्ञान में रोजगार की अपार संभावनाएं

जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कालेज के विज्ञान संकाय की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया।

वेबिनार में कुवि के पूर्व डीन अकादमिक एवं भौतिक विभाग के अध्यक्ष डा. श्याम कुमार छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के रमन प्रभाव आविष्कार को याद करने के लिए हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में रोजगार की अपार संभावनाए हैं। प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकटरमन का शोध आज भी मूल्यवान है। उन्होंने ही पहली बार तबले और मृदंगम के संनादी की प्रकृति की खोज की थी। स्टिल की स्पेक्ट्रम प्रकृति, स्टिल डाइनेमिक्स के बुनियादी मुद्दे, हीरे की संरचना और गुणों एवं अनेक रंगदीप्त पदार्थो के प्रकाशीय आचरण पर उनका किया शोध आज भी मूल्यवान है। इस मौके पर प्रो. राकेश सिगला, डा. प्रवीण कत्याल, डा. मुकेश पुनिया, प्रो. प्रवीन खेर, डा. प्रियंका चांदना, प्रो. मयंक अरोड़ा मौजूद रहे।

नेशनल साइंस डे पर मॉडल व पोस्टर मेकिग में दिखाई प्रतिभा

जासं, समालखा : नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को नेशनल साइंस डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच साइंस विषय पर माडल व पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने सोलर सिस्टम, इलेक्ट्रोस्कोप, इलेक्ट्रिक फैन, अर्थक्वेक को नापने के लिए माडल बनाएं।

प्रिसिपल संजय अग्रवाल ने बताया कि सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव की खोज की। भौतिकी के क्षेत्र में यह उनकी एक सराहनीय उपलब्धि थी। प्रबंधक समिति के प्रधान प्रेम मित्तल ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा से भरा है। विद्यार्थियों को तकनीक के प्रति भी रुचि रखनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी