पति मारता-पिटता, रिश्तेदार ने शादी का झांसा दे बनाए शारीरिक संबंध, उसने भी दिया धोखा

पति से मारपीट और विवाद होने पर रिश्‍तेदार ने मामले के निपटारे का झांसा दिया। पति से अलग रहने पर शादी का भी वादा किया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 11:18 AM (IST)
पति मारता-पिटता, रिश्तेदार ने शादी का झांसा दे बनाए शारीरिक संबंध, उसने भी दिया धोखा
अंबाला में महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला।

अंबाला, जागरण संवाददाता। पति मारता-पिटता था। रिश्तेदार ने पूरा खर्च देने व शादी करने का सपना दिखाकर विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में धोखा दे दिया। आरोपित युवक ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जब उसने अपनी सहेली के घर में शरण ली तो युवक वहां भी पहुंच गया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होने के बाद विवाहिता ने सदर थाना पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

मारपीट कर पति ने घर से निकाला

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी अंबाला के गांव कागवाल निवासी युवक के साथ 2016 में शादी हुई थी। इस शादी से दो साल को बेटा है। पति नशे का आदी और मारपीट करता था। इसी दौरान उसकी पति के रिश्तेदार से मुलाकात हुई। तब रिश्‍तेदार युवक ने कहा अगर तुम्हारा पति तंग करता है तो वह उसे अपने साथ रख सकता है। सारा खर्च भी देगा। इस तरह वह उसकी बातों पर विश्वास हो गया। एक दिन पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

शारीरिक शोषण कर दिया धोखा

पीड़िता के मुताबिक आरोपित अपने साथ कंगवाल से अंबाला अपनी बहन के घर ले आया। यहां वह आठ माह रही। इस दौरान विशाल उसे खर्च देता रहा। यहीं पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आश्वासन दिया वह उसे अपने पास रखेगा और उसके पति से तलाक दिलवाकर शादी कर लेगा। इस तरह वह थोड़े-थोड़े दिन बाद आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर चला जाता था। जब युवक से शादी करने की बात कही तो वह टाल मटोल करने लगा और खर्च देना भी बंद कर दिया। आरोपित ने मारपीट कर उसे अपने घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता अपनी सहेली के घर आ गई। मगर आरोपित वहां भी आ गया और मारपीट शुरू कर दी।

महिला की तरफ से शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी गई। तफ्तीश में जो भी सामने आएगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी

-सुरेश कुमार, एसएचओ, सदर थाना शहर।

chat bot
आपका साथी