दहेज लाने से मना किया तो पत्नी को किया बदनाम, फेसबुक पर अपलोड की अश्लील वीडियो Panipat News

पति ने पत्नी से दहेज की मांग की। जब उसने लाने से इन्कार किया तो पहले उसे घर से निकाल दिया बाद में उसकी आइडी से उसकी अश्लील वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 10:44 AM (IST)
दहेज लाने से मना किया तो पत्नी को किया बदनाम, फेसबुक पर अपलोड की अश्लील वीडियो Panipat News
दहेज लाने से मना किया तो पत्नी को किया बदनाम, फेसबुक पर अपलोड की अश्लील वीडियो Panipat News
पानीपत/जींद, जेएनएन। दहेज के लिए पत्नी को बदनाम करने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की आइडी लेकर उसके फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। सफीदों थाना क्षेत्र की महिला ने पति सहित ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

सफीदों थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि नौ फरवरी 2014 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसके ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे और उसके साथ मारपीट करते थे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसी दौरान उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए उसकी फेसबुक आईडी का पासवर्ड चोरी कर लिया और उस पर अश्लील वीडियो डाल दी। बाद में आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, ससुर, सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी