फिल्मी कहानी सी वारदात, प्रेमी के साथ भागी पत्नी को मार दी गोली Panipat News

फर्कपुर की जैन कॉलोनी में पत्नी को उसके पति ने गोली मार दी। पत्नी प्रेमी के साथ रह रही थी और तलाक पर अड़ी थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 12:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 05:46 PM (IST)
फिल्मी कहानी सी वारदात, प्रेमी के साथ भागी पत्नी को मार दी गोली Panipat News
फिल्मी कहानी सी वारदात, प्रेमी के साथ भागी पत्नी को मार दी गोली Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएनहत्या की ये वारदात किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। यहां प्यार भी है और धोखा भी। एक व्‍यक्ति ने बीच सड़क महिला को गोली मार दी। जब पुलिस के सामने महिला को गोली मारने का राज खुला तो वो भी दंग रह गई। प्रेमी के साथ भागी पत्नी को उसके पति ने ही गोली मारी। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। वारदात को फर्कपुर की जैन कॉलोनी में अंजाम दिया गया। 

करनाल के थाना मधुबन के अंतर्गत गांव मगनौड़ी निवासी रोबिन ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहतक के गांव कलानौर मुझेड़ी गांव निवासी सोनिया की शादी उसके गांव के नरेश के साथ कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही नरेश और सोनिया में मन मुटाव चल रहा था। दोनों में अकसर झगड़े होते थे। कई बार नरेश शराब के नशे में सोनिया से मारपीट करता था। 

तभी सोनिया से हो गया प्यार
राबिन ने बताया कि पड़ोसी होने के नाते वह दोनों को समझाने के लिए सोनिया और नरेश के पास चला जाता था। इसके बाद सोनिया से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गाय और प्यार हो गया। 

तीन माह पहले लाया था यमुनानगर
रोबिन ने बताया कि सोनिया भी रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुक थी, इसलिए वह तीन माह माह पहले सोनिया को भगाकर यमुनानगर ले आया था। सोनिया शहर में किराये के कमरे पर रहने लगी। जबकि वह अपने घर ही रहता था। वह उससे मिलने के लिए यहां आता रहता था। 

करनाल जाना था सोनिया को
रोबिन ने बताया कि शनिवार को सोनिया ने उसे फोन कर घर बुलाया था। उन्हें किसी काम से करनाल जाना था। वह सोनिया को बाइक पर बिठाकर जा रहा था कि रादौर रोड पर जैन कॉलोनी में नरेश ने उन्हें आवाज लगाई वे रुक गए। 

तलाक पर बिगड़ी बात
तभी नरेश ने कोर्ट में चल रहे तलाक के केस पर बात करनी चाही तो सोनिया ने मना कर दिया। इससे नरेश ने जेब से देसी कट्टा निकाला और सोनिया को गोली मार दी। 

मच गई भगदड़
गोली मारने के बाद नरेश भाग गया। लोग भी मदद करने के बजाय वहां से भागने लगे। राबिन बाइक पर सोनिया को निजी अस्पताल लेकर गया, जहां उसे उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। गांधी नगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़े: दर्दनाक: सड़क किनारे खड़ी थी ढाई साल की मासूम, महिला डॉक्टर ने कार से कुचला

ये भी पढ़े: यमुना किनारे हाहाकार, सात युवक बहे, तीन की मौत, एक को जिंदा निकाला

ये भी पढ़े: बेहद खतरनाक है डेंगू हेमरेजिक, पांच साल की बच्ची की मौत

chat bot
आपका साथी