पत्नी को गला घोंट मार डाला, फिर खुद आत्महत्या कर ली, वजह हैरान कर देगी
पानीपत में पत्नी की हत्या करके पति ने आत्महत्या कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की। मामला पानीपत के शांतिनगर का है।
पानीपत, जेएनएन। गांव की जमीन बेचकर शहर में प्लाट खरीदने का दबाव डालने पर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना तीन दिन पहले 20 जून की है। शांति नगर निवासी मकान मालिक की पत्नी को बदबू आई तो अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला।
पत्नी पहले से शादीशुदा थी। 18 साल की बेटी व एक बेटे की मां थी। पति ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था। इसके अनुसार, अश्लील वीडियो बनाकर उसे हन्नी ट्रैप में फंसाया, फिर प्रेम विवाह कर लिया। पत्नी, उसकी मां, दो भाई व पहला पति प्रताड़ित करता है। इसी वजह से पत्नी की हत्या कर दी है।
आसन कलां गांव के कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सुनील है। छोटा बेटा 27 वर्षीय मनोज रिफाइनरी में ट्रांसपोर्टर के पास सुपरवाइजर था। 19 जनवरी, 2020 को मनोज ने रिफाइनरी में ठेकेदार के पास कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाली सोनीपत के राजेंद्र नगर की 38 वर्षीय आशा उर्फ रानी से करनाल की ब्राह्मण धर्मशाला में प्रेम विवाह किया। दोनों परिवारों की सहमति थी।
शादी के एक महीने बाद रानी ने जींस व पेंट पहननी शुरू कर दी। इसका उन्होंने एतराज जताया तो रानी ने बेटे मनोज, उसकी पत्नी सरोज व भाई की शादीशुदा बेटी गीता के खिलाफ थर्मल चौकी में दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत दे दी। चौकी में रानी की मां पहले ही मौजूद थी। मां-बेटी ने शर्त रखी की रानी और मनोज शहर में रहेंगे। दिसंबर 2020 से मनोज और रानी शांति नगर में बलराज के मकान में किराये पर रहने लगे। बेटे को रानी, उसकी मां सुमित्रा, भाई सचिन और पहले पति सुनील ने मिलकर फंसाया है। आशा का शव बेड़ पर पड़ा था और मनोज का शव फंदे से लटका था।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें