दिन भर उमस भरी गर्मी, शाम को आंधी ने दिलाई राहत

धान की रोपाई का काम शुरू बारिश से किसानों को होगा फायदा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:01 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:01 AM (IST)
दिन भर उमस भरी गर्मी, शाम को आंधी ने दिलाई राहत
दिन भर उमस भरी गर्मी, शाम को आंधी ने दिलाई राहत

--धान की रोपाई का काम शुरू, बारिश से किसानों को होगा फायदा जागरण संवाददाता, पानीपत/समालखा : मानसून सीजन के बीच मौसम भी रंग बदल रहा है। मंगलवार को दिन भर गर्मी के बाद शाम को तेज हवा के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश हुई तो ठंड हवा ने दिन भर की गर्मी से राहत दी। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। अगले एक दो दिन में बारिश होने की पूरी संभावना है। हालांकि तेज आंधी के चलते जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई गुल हो चली। तीन दिन पहले उत्तराखंड के रास्ते प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने भी 48 घंटे में पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के संकेत दिए थे। लेकिन मंगलवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया और शाम होते होते तेज आंधी के साथ अन्य जिलों में हुई तेज बारिश राहत लेकर आई। बारिश के चलते तापमान में तीन फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा कृषि एवं मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा के बीच बारिश की संभावना हैं। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को दोपहर के समय तापमान जहां 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शाम को घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आया। किसानों को होगा फायदा -- जिले में धान की रोपाई का काम भी शुरू हो चुका है। समालखा कस्बे में कुछ किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। ऐसे में मानसून के दिनों में बारिश के शुरू होने से किसानों को भी फायदा मिलेगा। उन्हें खेत में पानी करने में आसानी रहेगी। दूसरी ओर ठंडे मौसम में धान की पनीरी के खराब होने की संभावना भी दूर होगी। किसानों का कहना है कि बारिश होने पर खेत में कम पानी लगता है। वैसे जहां एक एकड़ में पूरा दिन पानी करने में लग जाता है, बारिश होने पर दो से तीन घंटे में पानी हो जाता है।

chat bot
आपका साथी