उमस भरी गर्मी, बिजली फाल्ट ने और तड़पाया

उमस भरी गर्मी में बिजली की आपूर्ति ठप ने हालात और बदतर कर दिए हैं। रविवार को उद्योग बंद होने के कारण बिजली की मांग कम रही। इसके बावजूद फाल्ट परेशान करते रहे। 33 केवी पावर हाउस सेक्टर 29 पार्ट 1 में फाल्ट आ गया। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 05:04 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 05:04 AM (IST)
उमस भरी गर्मी, बिजली फाल्ट ने और तड़पाया
उमस भरी गर्मी, बिजली फाल्ट ने और तड़पाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : उमस भरी गर्मी में बिजली की आपूर्ति ठप ने हालात और बदतर कर दिए हैं। रविवार को उद्योग बंद होने के कारण बिजली की मांग कम रही। इसके बावजूद फाल्ट परेशान करते रहे। 33 केवी पावर हाउस सेक्टर 29 पार्ट 1 में फाल्ट आ गया। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। चार घंटे तक बिजली गुल रही।

शहर के उपभोक्ता अघोषित कट से जूझ रहे हैं। रविवार को घोषित कट शैड एरिया में दो घंटे का लगा था, लेकिन अघोषित कट दिन में 4 से 5 घंटे तक लगे। सेक्टर 11-12, 24,25 सेक्टर 29 में चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश से बिजली की मांग कम रही

शनिवार को बारिश आने से बिजली की मांग 11 लाख यूनिट कम रही। शुक्रवार को बिजली की खपत 1.34 लाख यूनिट रही। शनिवार 1.23 करोड़ यूनिट की डिमांड रही। एक जुलाई को 1.36 लाख यूनिट की मांग रही। बिजली कटों से राहत नहीं

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले सात आठ साल से बिजली आपूर्ति बेहतर चल रही थी। अब 15 दिनों से हालत में बदलाव है। बार-बार कट लग रहे हैं। फाल्ट आने पर कई-कई घंटे ठीक नहीं होते। उमस अधिक होने व बिजली गुल रहने से परेशानी बढ़ती जा रही है। चार से पांच घंटे के कट : पुलकित

रेलवे रोड, जीटी रोड, गीता कालोनी, महावीर कालोनी में आए दिन चार से पांच घंटे कट लग रहे हैं। फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलता। 1912 नंबर भी व्यस्त होता है। पुलकित गुप्ता ने बताया कि उनकी गीता मंदिर कालोनी में शाप है। बिजली के कट अधिक लगते हैं। दिन में 4-5 घंटे कट तो आम है। रात को बिजली कट से अधिक परेशानी

सेक्टर 13-17 वासी योगेश नरूला का कहना है बिजली के अघोषित कट से परेशान हैं। रात को लगने वाले कट से अधिक परेशानी है। अधिकारियों से बात करते हैं तो उनका कहना है कि लोड बढ़ गया है। लोगों ने लोड रिकार्ड में नहीं बढ़वाया।

chat bot
आपका साथी