हशविप्रा कर्मचारियों ने रोष जताया

जागरण संवाददाता, पानीपत : एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हुडा कार्यालय सेक्टर 18 मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:46 PM (IST)
हशविप्रा कर्मचारियों ने रोष जताया
हशविप्रा कर्मचारियों ने रोष जताया

जागरण संवाददाता, पानीपत : एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हुडा कार्यालय सेक्टर 18 में गेट मीटिग कर रोष जताया। यूनियन के जिला अध्यक्ष जोगिद्र सिंह ने कहा कि यूनियन ने अपनी मांगों का पत्र दिया था। चार बार उन्हें मिलने का समय दिया गया, लेकिन एक्सईएन हशविप्रा ने उनसे बात नहीं की। 24 नवंबर को नोटिस भी दिया लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों का कोई भी काम नहीं किया जा रहा। हशविप्रा कार्यालय में भ्रष्टाचार को चरम पर है इसकी जांच की जाए। कनिष्ठ अभियंता अपनी मनमानी कर रहे हैं। एक भी काम बिना लेन देने के नहीं होता। यूनियन जिला सचिव भूपेंद्र ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नही किया तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा। गेट मीटिग में राममेहर, अशोक कुमार, विजय पाल, महेंद्र, चिल्ला पांडे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी