आवास का सपना महंगा, निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ रहे दाम Panipat News

अवैध माइनिंग की जांच के लिए चंडीगढ़ से आई विशेष टीम के कारण बजरी व कारसेंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 10:02 AM (IST)
आवास का सपना महंगा, निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ रहे दाम Panipat News
आवास का सपना महंगा, निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ रहे दाम Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। अवैध माइनिंग की जांच के लिए चंडीगढ़ से आई विशेष टीम के कारण बजरी व कारसेंट के दाम में लगातार बढ़ रहे हैं। 20 दिन में बजरी के दाम 1800 रुपये से बढ़कर चार हजार सैकड़ा (प्रति सौ फुट) तक पहुंच गए है। सर्दी के मौसम में सरिया के दाम भी काफी गर्म है। रेट बढऩे से लागत दोगुणा तक पहुंच सकती है। सीमेंट के बैग भी लगातार बढ़ रहे हैं। 

मेटीरियल   पहले     अब 

रेत           1700       2500

बजरी        1800      4000

कारसेंट      2550     3400

नोट-रेट प्रति सौ फुट

सरिया पर बढ़े पांच रुपये क्विंटल का रेट 

नए साल से पहले सरिया के दाम 3800 प्रति क्विंटल था। अब बढ़कर 4300 रुपये क्विंटल  बढ़ गया है। लोहे का कारोबार करने वाले सेठ सुभाष का कहना है कि आए दिन दाम बढऩे से हम भी परेशान है। दाम बढऩे के पीछे स्क्रैब की कमी बताई जा रही है। ग्राहकों को हर रोज समझना मुश्किल हो रहा है।  

दो फरवरी के बाद ही चलेंगे भठ्ठे  

राजकुमार खजूरी का कहना है कि कुछ रोज पहले 4800 रुपये हजार के हिसाब से ईंट बिक रही है। एनजीटी की सख्ती लगातार बढ़ रही है। अब रेट 5500 प्रति हजार पर पहुंच गया है। दो फरवरी से पहले भट्ठे चालू नहीं हो सकते। एक माह तक भठ्ठे बंद रहेंगे। पकाई न होने पर ईटों की कमी आएगी और इसका प्रभाव रेट पर पड़ेगा। 

चुनाव से पहले बढ़ा था सीमेंट का दाम

सीमेंट का कारोबार करने वालों का कहना है कि डीजल एवं पेट्रोल और बिजली यूनिट के दामों के दामों बढ़ोतरी भी रेट बढऩे का एक कारण है। चुनाव से पहले सीमेंट के बैग पर 50 से 60 रुपये की बढोत्तरी हुई। अब भी लगातार दाम बढ़ रहे हैं। अच्छे सीमेंट का बैग 360 रुपये में मिल रहा है। 

chat bot
आपका साथी