फिर जगी उम्मीद..एक बार फिर रोशनी का वादा

एक बार फिर से स्ट्रीट लाइट लगने की उम्मीद जगी है। सभी 26 वार्डों में 300-300 स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। जो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं उनकी मरम्मत के लिए भी टेंडर जारी किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:33 AM (IST)
फिर जगी उम्मीद..एक बार फिर रोशनी का वादा
फिर जगी उम्मीद..एक बार फिर रोशनी का वादा

जागरण संवाददाता, पानीपत : एक बार फिर से स्ट्रीट लाइट लगने की उम्मीद जगी है। सभी 26 वार्डों में 300-300 स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। जो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, उनकी मरम्मत के लिए भी टेंडर जारी किया जाएगा। इससे पूरे शहर को जगमग किया जाएगा। सभी 26 वार्डों में कुल 7800 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।

मुख्य सड़क सहित वार्डों की गलियों में पसरा अंधेरा अब दूर हो जाएगा। नई स्ट्रीट लगाने का वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। शहर के 26 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की स्थिति पूरी तरह से चरमरा हुई है। मेन रोड से लेकर गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है। असामाजिक तत्व इस अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं। नई स्ट्रीट लाइट लगाने काम जल्द शुरू होगा। वार्ड-एक से पांच तक, छह से 10 तक, 11 से 15 तक, 16 से 20 तक और 21 से 26 तक अलग अलग 35-35 लाख के पांच टेंडर लगे थे। ये लाइटें नगर निगम कार्यालय में आ गई हैं।

मेयर अवनीत कौर ने कहा कि जल्द ही लाइट लगनी शुरू हो जाएंगी। पौने दो करोड़ की लाइटें आई हैं। 1.65 करोड़ रुपये इन्हें लगाने पर खर्च होंगे। स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस के लिए भी खुला टेंडर

सेक्टर 13-17 में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट व मास्क लाइट को ठीक करने के लिए भी टेंडर खोल दिया गया है। पिछले एक साल से अटका हुआ था। अब जल्द ही खराब स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर पार्षदों ने किया था हंगामा

पार्षदों ने अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने के कारण कई बार निगम के अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगा चुके है। पार्षदों की यह मांग अब दो साल बाद पूरी हो रही हैं। मेयर अवनीत कौर ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 300-300 स्ट्रीट लाइटें जल्द ही लगाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी