पानीपत में हनी ट्रैप: महिला ने इस तरह जाल में फंसाया, अब आंसू बहा रहा बिल्डिंग कंस्‍ट्रक्‍टर

कोरियर कंपनी में काम करने वाली महिला के माध्यम से उसकी बेटी से बात हुई थी। दोनों ने होटल में शादी कर ली। युवक ने शादी की बात की तो 15 लाख रुपये मांगने लगी। नहीं मिले तो दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:24 PM (IST)
पानीपत में हनी ट्रैप: महिला ने इस तरह जाल में फंसाया, अब आंसू बहा रहा बिल्डिंग कंस्‍ट्रक्‍टर
हाई कोर्ट से जमानत लेते-लेते छह महीने जेल में ही बीत गए।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। युवती ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद गंधर्व विवाह किया। पहले तो खुद वृंदावन और कई जगह साथ घूमती रही। इसके बाद परिवार को भी युवक के ही खर्चे पर कई जगह घुमाया। युवक ने जब कहा कि अब उसके साथ घर बसाए तो पंद्रह लाख रुपये मांग लिए। इन्‍कार करने पर उसके ऊपर दुष्‍कर्म का केस दर्ज करा दिया। हाई कोर्ट से जमानत लेते-लेते छह महीने जेल में ही बीत गए। पीड़ित युवक एलएंडटी कंपनी में निर्माण का ठेका लेता है। वह और उसका बुजुर्ग पिता कोर्ट के चक्‍कर लगा रहे हैं। किसी को कहानी बताते हैं तो दोनों के आंसू बह निकलते हैं। कोर्ट के आदेश पर ही पुलिस ने अब उस युवती और उसके परिवार के पांच लोगों पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज किया है।

हाई कोर्ट से जमानत लेकर बाहर आए युवक ने कोर्ट में यह शिकायत देकर आरोपित युवती सहित उसके परिवार के छह सदस्यों पर केस दर्ज कराया है।एनएफएल निवासी बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर राकेश ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है। कोरियर कंपनी में काम करने वाली महिला के माध्यम से एक युवती के साथ उसकी बातचीत शुरू हुई थी। महिला उस युवती की मां है। युवती से प्रेम प्रसंग बढ़ा और उन्होंने होटल में शादी कर ली। युवती के परिवार को इसके बारे में सब पता था। युवती तो उसके साथ वृंदावन गई ही, उसके परिवार के सदस्य भी उसके खर्चे पर जाने लगे।

धमकी देने लगे

मौसा, मौसी को भी बाहर घुमाने ले गया। युवती को घर भेजने की एवज में 15 लाख रुपये मांगने लगे। जब नहीं दिए तो धमकी दी कि उसे दुष्कर्म के केस में फंस देंगे। उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत कर दी। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय, युवती से शिकायत लिखवाकर उस पर ही दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। उसके बुजुर्ग पिता हर जगह गुहार लगाते रहे कि बेटे ने कुछ नहीं किया। तब भी सुनवाई नहीं हुई। हाई कोर्ट से जमानत मिली।

राकेश ने कोर्ट में याचिका लगाकर आरोपितों पर केस दर्ज करने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती, उसकी बहन, मां, दो मौसी व मौसा पर केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी