गृहमंत्री अनिल विज बोले, किसान नेताओं के नियंत्रण में नहीं रहा आंदोलन, बढ़ रहे अपराध

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पानीत के समालखा के गीता सरोवर पोर्टिको में रुके। वे दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। मीडिया के सामने किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा उसपर कार्रवाई होगी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:44 PM (IST)
गृहमंत्री अनिल विज बोले, किसान नेताओं के नियंत्रण में नहीं रहा आंदोलन, बढ़ रहे अपराध
अनिल विज ने कहा कि दोनों बॉर्डर खुलवाने के लिए बातचीत चल रही है। जल्द हल निकलेगा।

पानीपत/समालखा, जेएनएन। दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज दोपहर को समालखा स्थित गीता सरोवर पोर्टिको में रुके। यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कोई भी कानून हाथ में न ले। जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अलग-अलग दिशा में अलग-अलग वारदात सामने आ रही हैं। कहीं दुष्कर्म हो रहा है तो कहीं मारपीट। विज ने कहा कि किसान आंदोलन अब नेताओं के नियंत्रण में नहीं रहा। इनके ही लोग बात नहीं मान रहे।

दोनों बॉर्डर कब तक खुलेंगे, इस सवाल पर अनिल विज ने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर हल निकाला जाएगा। पानीपत नगर निगम में स्ट्रीट लाइट घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि घोटाले की जांच जारी है। जैसे ही रिपोर्ट सामने आएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना को लेकर इंतजाम पूरे हैं

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के सवाल पर कहा कि सरकार के स्तर पर इंतजाम पूरे हैं। दूसरी लहर में भी सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया। इसी वजह से दूसरी लहर खत्म हुई। लोग स्वस्थ हुए। तीसरी लहर की आशंका को लेकर भी इंतजाम पूरे हैं।

किसानों ने स्वास्थ्य की चिंता भी नहीं की

अनिल विज ने कहा कि किसानों ने अपने स्वास्थ्य की चिंता भी नहीं की। स्वास्थ्य विभाग ने कई बार आंदोलनकारी किसानों का कोरोना टीकाकरण करवाने का प्रयास किया। लेकिन, किसानों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई। किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने वालों ने भी इन्हें नहीं समझाया। आंदोलन एक तरफ है, स्वास्थ्य की चिंता एक तरफ है। आंदोलन की आड़ में देश में अशांति फैलाने का काम चल रहा है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी