संगिनी क्लब का होली सेलिब्रेशन आज, होली क्वीन एक्टिविटी

दैनिक जागरण का संगिनी क्लब मंगलवार को होली सेलिब्रेशन मनाएगा। आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल में तीसरे पहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। होली सेलिब्रेशन में क्लब मेंबर फूलों और गुलाल से होली खेलेंगी। मुख्यातिथि नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्य होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 08:08 AM (IST)
संगिनी क्लब का होली सेलिब्रेशन आज, होली क्वीन एक्टिविटी
संगिनी क्लब का होली सेलिब्रेशन आज, होली क्वीन एक्टिविटी

जागरण संवाददाता, पानीपत : दैनिक जागरण का संगिनी क्लब मंगलवार को होली सेलिब्रेशन मनाएगा। आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल में तीसरे पहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। होली सेलिब्रेशन में क्लब मेंबर फूलों और गुलाल से होली खेलेंगी। मुख्यातिथि नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्य होंगी।

कार्यक्रम में तंबोला एक्टिविटी, फन गेम्स, होली क्वीन एक्टिविटी कराई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संगिनी क्लब मेंबर्स व्हाइट और ऑफ व्हाइट कपड़ों में फूलों और हर्बल गुलाल से होली खेलेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को जल संरक्षण का संदेश देना है।

आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल की प्रिसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति का सहयोग रहेगा। इससे शहर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्टाफ का भी विशेष योगदान रहेगा। समिति सदस्यों के मुताबिक जल संरक्षण के माध्यम से ही भावी पीढि़यों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी