इतिहास जिदा रहे..साइकिल पर जागरूक करने निकला युवा

हमारा इतिहास जिदा रहे ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए हम गंभीर हों..इसी पर जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद के गांव देवड़ाणा गांव से 22 वर्षीय सुनील थोराट साइकिल पर देशभर की यात्रा पर निकले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:15 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:15 AM (IST)
इतिहास जिदा रहे..साइकिल पर जागरूक करने निकला युवा
इतिहास जिदा रहे..साइकिल पर जागरूक करने निकला युवा

जागरण संवाददाता, पानीपत : हमारा इतिहास जिदा रहे, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए हम गंभीर हों..इसी पर जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद के गांव देवड़ाणा गांव से 22 वर्षीय सुनील थोराट साइकिल पर देशभर की यात्रा पर निकले हैं। अब तक 112 दिन की यात्रा में 8050 किलोमीटर चल चुके हैं। 11 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर होगा।

साइकिल पर दो जोड़ी कपड़े, पंक्चर का सामान लेकर निकले सुनील कहते हैं, औरंगाबाद में वह पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताते हैं। अगर ऐतिहासिक स्थल संरक्षित होंगे तो देश में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। हम अपने इतिहास से भी सबक सीख सकेंगे। आर्गेनिक खेती करने वाले सुनील ने बताया कि वह 20 दिसंबर, 2020 को औरंगाबाद से निकले थे। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, आंधप्रदेश, तेलंगाना, फिर महाराष्ट्र से होकर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से हरियाणा के पानीपत पहुंचे। यहां से हिमाचल प्रदेश जाएंगे। इसके बाद लेह लद्दाख से होते हुए पंजाब, राजस्थान, गुजरात से महाराष्ट्र पहुंचेंगे। रोज डेढ़ सौ किलोमीटर चलते हैं

सुनील रोजाना करीब डेढ़ सौ किलोमीटर साइकिल पर चलते हैं। उनके पास एक अतिरिक्त टायर और चार ट्यूब हैं। उन्होंने बताया कि केरल में उनकी साइकिल में दिक्कत आई थी। रात को मंदिर, पेट्रोल पंप पर रुक जाते हैं। कहीं-कहीं पर पुलिस और सेना मदद कर देती है। घर से 4500 रुपये लेकर निकले थे। कई राज्यों में उन्हें मदद मिल जाती है। रोजाना सुबह पांच बजे अपने परिवार से बात करते हैं। सुनील कहते हैं कि देशभर के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति जानने का मौका भी मिल रहा है। एक तरह से उनका सपना भी पूरा हो रहा है।

chat bot
आपका साथी