पिता ने दिए हौसले को पंख, तो बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, मेडल्स से भर दी कुरुक्षेत्र की हिमांशी ने झोली

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-4 की हिमांशी कई पदक जीत चुकी है। चार साल पहले साइकिलिंग की शुरुआत की थी। अपनी बड़ी बहन को पदक जीतते देखा तो हिमांशी का 13 साल का छोटा भाई भी मयंक उसके साथ अभ्यास करने लगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 04:42 PM (IST)
पिता ने दिए हौसले को पंख, तो बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, मेडल्स से भर दी कुरुक्षेत्र की हिमांशी ने झोली
साइकिलिंग संघ के प्रदेश महासचिव नीरज तंवर के साथ हिमांशी।

कुरुक्षेत्र [विनोद चौधरी]। धर्मनगरी के सेक्टर-4 की रहने वाली हिमांशी सिंह साइकिल पर बैठ पदकों की झड़ी लगा दी है। चार साल पहले साइकिलिंग की शुरुआत करने वाली हिमांशी अब तक आठ पदक जीत चुकी है। इनमें पांच पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता, दो पदक राज्य व एक पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीते हैं। इनमें तीन स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

साल 2017 में साइकिलिंग की शुरुआत करते ही हिमांशी ने साल 2018 में ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद से हिमांशी हर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीत रही हैं। अपनी बड़ी बहन को देखकर उसका छोटा भाई 13 वर्षीय मयंक भी पदक जीतने लगा है। 

मैदान में उतरते ही लगा रही पदकों की झड़ी 

यह हिमांशी सिंह की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि जब साइकिल लेकर प्रतियोगिता में उतरती है तो अलग-अलग मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए पदक जीत रही है। पिछले दिनों ही 27 से 31 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित हुई राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में ही तीन रजत पदक जीते हैं। हिमांशी ने अंडर 16 टीम ट्रायल, अंडर 16 परसूट टीम ट्रायल और अंडर 18 परसूट टीम ट्रायल में रजत पदक जीता है। 

यह हैं उपलब्धि  साल 2018 में अंडर 14 आयु वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में - स्वर्ण पदक  साल 2019 में राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के 15 किलोमीटर टाइम ट्रायल में - कांस्य पदक  साल 2019 में राजस्थान के बिकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में - स्वर्ण पदक  साल 2019 में राजस्थान के बिकानेर में राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर टीम ट्रायल में - रजत पदक  साल 2021 महाराष्ट्र के पनवेल में आयोजित राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता अंडर 10 टीम ट्रायल में - स्वर्ण पदक  साल 2021 की राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता हैदराबाद में अंडर 16 आयु वर्ग में टीम ट्रायल में - रजत पदक  साल 2021 की राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता हैदराबाद में अंडर 16 आयु वर्ग में टीम प्रसूट में - रजत पदक  साल 2021 की राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता हैदराबाद में अंडर 18 आयु वर्ग में टीम प्रसूट में - रजत पदक 

मयंक भी तीन राष्ट्रीय प्रतियाेगिताओं में ले चुका हिस्सा 

अपनी बड़ी बहन को देखकर मयंक ने भी साइकिलिंग शुरू कर दी है। साल 2019 में अभ्यास शुरू करने के बाद मयंक ने इसी साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इसी आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। साल 2021 में महाराष्ट्र के पनवेल में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा साल 2019 में ही महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग, साल 2021 में राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग पनवेल महाराष्ट्र, राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग हैदराबाद में भी भागीदारी की है।

बचपन से ही प्रतिभाशाली है हिमांशी 

हिमांशी के पिता एडवोकेट सुनील सिंह ने बताया कि हिमांशी बचपन से प्रतिभाशाली है। जब हिमांशी ने साइकिलिंग करने की इच्छा जताई तो उसने भी उसे प्रोत्साहित किया। हिमांशी ने शुरुआत से कड़ी मेहनत की और पदक जीतने लगी। जब अपनी बड़ी बहन को पदक जीतते देखा तो उसका छोटा भाई भी मयंक उसके साथ अभ्यास करने लगा। अब मयंक भी साइकिलिंग में अपनी प्रतिभा दिखा रहा है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः कुरुक्षेत्र में उग्र हुए किसान, भाजपा सांसद की गाड़ी पर कर दिया हमला

यह भी पढ़ेंः कुरुक्षेत्र में प्रेम कथा का दर्दनाक अंत, पति की हुई मौत तो पत्नी ने लगा लिया मौत को गले

chat bot
आपका साथी