नाइजीरियन स्डटी वीजा पर आया था, करने लगा नशे का धंधा

हेरोइन तस्करी मामले में तीसरे आरोपित नाइजीरिया के इकेंगा नतेजे निवासी इविशोबी जान उर्फ टोंचू को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) ने दिल्ली के पालम से गिरफ्तार किया। फरवरी 2020 में वह एक साल के लिए स्टडी वीजा पर भारत आया और दिल्ली में पालम क्षेत्र की बंगाली कालोनी में किराये पर रहने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:45 AM (IST)
नाइजीरियन स्डटी वीजा पर आया था, करने लगा नशे का धंधा
नाइजीरियन स्डटी वीजा पर आया था, करने लगा नशे का धंधा

जागरण संवाददाता, पानीपत : हेरोइन तस्करी मामले में तीसरे आरोपित नाइजीरिया के इकेंगा नतेजे निवासी इविशोबी जान उर्फ टोंचू को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) ने दिल्ली के पालम से गिरफ्तार किया। फरवरी 2020 में वह एक साल के लिए स्टडी वीजा पर भारत आया और दिल्ली में पालम क्षेत्र की बंगाली कालोनी में किराये पर रहने लगा। यहीं उसकी मुलाकात हेरोइन तस्कर नाइजीरिया के युवक से हुई। इसके बाद वह तस्करी करने लगा। हेरोइन तस्करी मामले में आरोपित शिमला (हिमाचल प्रदेश) के बरकेली के भीम सैन को छह दिन की रिमांड के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीआइए-थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि रविवार को सीआइए टीम ने नांगल खेड़ी बस अड्डे से भीम सैन को 30 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान भीम सैन ने बताया कि वह हेरोइन पालम के बंगाल कालोनी में रहने वाले नाइजीरियन इविशोबी जान से खरीदकर लाया था।

हेरोइन को हिमाचल प्रदेश के जिला तडगावली के वीरेंद्र उर्फ बिल्लू को सप्लाई करने जा रहा था। सीआइए-थ्री ने आरोपित वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। आरोपित इविशोबी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित को साथ लेकर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। ग्राहक की फोटो व लोकेशन वाट्सएप पर भेजता था

इंस्पेक्टर छिल्लर ने बताया कि पूछताछ में इविशोबी ने खुलासा किया कि सरगना नाइजीरियन युवक उसे वाट्सएप पर हेरोइन खरीदने वाले युवकों की फोटो व स्थान की लोकेशन भेजता था। वह ग्राहक को गलियों से घुमाकर तय स्थान पर ले जाता था। वहां पर दूसरा व्यक्ति रुपये लेकर हेरोइन दे देता था। बाद में इविशोबी ग्राहक को वापस उसी स्थान पर छोड़कर जाता जहां से लेकर गया था। इविशोबी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था।

chat bot
आपका साथी