भाजपा पदाधिकारियों को मंत्री विज ने सुनाई खरी खोटी, इस बात से हो गए थे खफा Panipat News

पानीपत में बूथ और पन्ना प्रमुखों की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहुंचे। यहां तीन बैठकों में शामिल होना था। लेकिन पहली ही बैठक में नाराज होकर मंत्री चले गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 09:16 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों को मंत्री विज ने सुनाई खरी खोटी, इस बात से हो गए थे खफा Panipat News
भाजपा पदाधिकारियों को मंत्री विज ने सुनाई खरी खोटी, इस बात से हो गए थे खफा Panipat News

पानीपत, जेएनएन। मंत्री विज का गुस्सा अधिकतर अफसरशाही और विपक्षियों पर देखने को मिलता है। इस बार उनकी नाराजगी का उन्‍हीं के पार्टी पदाधिकारी शिकार हो गए। बूथ और पन्ना प्रमुख की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर दिखाई दिए। संगठन के पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए बैठक बीच में ही छोड़कर चल दिए। 

लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा में 75 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए संगठन के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। बूथ, शक्ति केंद्र व पन्ना प्रमुखों की बैठक लेने के लिए अनिल विज दोपहर 2:30 बजे पानीपत पहुंचे। किशनपुरा मंडल की बैठक में बूथ व पन्ना प्रमुखों की कम संख्या होने पर पदाधिकारियों से एक-एक कर उठा कर पूछने लगे। एक-दो पदाधिकारी कुछ भी जवाब नहीं दे पाए। बैठक में 30-35 बूथ प्रमुख ही आए थे। सूची के अनुसार 600 से अधिक बूथ व पन्ना प्रमुखों को बैठक में आना था। 

विधायक और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में जताई नाराजगी
विधायक रोहिता रेवड़ी, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता व सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख रविंद्र भाटिया की मौजूदगी में मंत्री अनिल  विज ने कहा कि वे संगठन की बैठक लेने आए हैं। जिन लोगों की बैठक लेनी थी वे ही नदारद हैं। जिलाध्यक्ष के करीबी सदस्यता अभियान के एक संयोजक को उठा कर पूछा। मंत्री के सवालों पर वो कुछ भी जवाब नहीं दिए। विज इससे और नाराज हो गए। 

मनाने पर भी नहीं मानें 
उन्होंने कहा कि संगठन इस तरह से मजबूत नहीं किया जा सकता है। अनजान व्यक्ति को संगठन में पद दिए जाने का यह नतीजा है। कागजी कार्रवाई के बदले प्रैक्टिकल सब कुछ होना चाहिए। लगभग दस मिनट पर पदाधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने स्वास्थ्य मंत्री को मनाने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं मानें। संजय चौक पालीवाल की कोठी के पास जिलाध्यक्ष प्रमोद विज मंत्री अनिल विज की गाड़ी से उतर गए। 

ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर निगरानी समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख रविंद्र भाटिया, जिला उपाध्यक्ष तरूण गांधी, विस्तारक विनोद पाल, मंडल अध्यक्ष सुनील कंसल, महामंत्री प्रताप जागलान व अनिल बख्शी, पार्षद अतर सिंह रावल, प्रमोद देवी, सुमन छाबड़ा, संजीव दहिया व लोकेश नांगरू, अशोक छाबड़ा, जसमेर शर्मा, मंगत राम पूर्व पार्षद,सुभाष शर्मा, सुप्रिया रत्न, मीनू शर्मा,जोनी कश्यप, मनोज शर्मा शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी