पानीपत में रामनवमी पर हुआ हवन

गीता मंदिर में संकीर्तन किया गया। मंदिर प्रधान दर्शन बवेजा ने बताया कि कोविड के कारण कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से किया गया। हवन न करके संकीर्तन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:42 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:42 AM (IST)
पानीपत में रामनवमी पर हुआ हवन
पानीपत में रामनवमी पर हुआ हवन

जागरण संवाददाता, पानीपत : नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर माता सिद्धी दात्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में रामनवमी के आयोजन हुए पिछले नौ दिन से चल रहे रामायण पाठ का समापन हुआ। गीता मंदिर में संकीर्तन किया गया। मंदिर प्रधान दर्शन बवेजा ने बताया कि कोविड के कारण कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से किया गया। हवन न करके संकीर्तन किया गया। महिला मंडल ने भगवान राम का गुणगान संगीतमयी तरीके से किया।

कार्यक्रम में दर्शन लाल बवेजा, पप्पी चावला, डिपल, अजय माटा, संजय चावला, हरीश बजाज, प्रताप मदान, तरुण, धीरज, जतिन मौजूद रहे।

नौ दिनों तक चले यज्ञ की रामनवमी पर पूर्णाहुति

प्रथम नवरात्र से प्रारंभ यज्ञ की श्री राम नवमी के दिन भव्य यज्ञ के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई। सर्व संगठन सेवा संस्थान पानीपत द्वारा प्रथम दिन से ही रोजाना रामनवमी तक लगातार नगर, जिला, प्रदेश, देश व विश्व की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए स्थानीय गो शाला मंदिर में अनेक दुर्लभ जड़ी बूटियों से निर्मित सामग्री से हवन- यज्ञ का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुरेश काबरा इस अवसर पर कहा कि हवन से अनेकानेक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। हमारे मूल संस्कृति में भी हवन यज्ञ का प्रावधान है। कोविड-19 जैसी महामारी से निजात पाने के लिए भी इस भव्य हवन यज्ञ के माध्यम से छुटकारा पाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। हवन से वायुमंडल के साथ-साथ आसपास का वातावरण और स्वयं का मन भी प्रसन्न होता है। कार्यक्रम की शुरुआत गो माता को दलिया की सवामणी हरा चारा गुड़ खिलाकर हुई।

गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी सर्व संगठन सेवा संस्थान ने लगातार 100 दिनों तक पानीपत में निरंतर हवन का आयोजन किया था।

कार्यक्रम में उद्योगपति रामनिवास गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राजेश राठी, पवन कोठारी, अनिल बंसल, सुमित मित्तल, ओपी गोयंका, अनिल मित्तल, ललित गोयल, वेणुगोपाल सोनी तथा अशोक गुप्ता ने मिलकर कन्या पूजन किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारा लगाया गया।

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबको रोशनी फाउंडेशन के सदस्य अपने घर से ऑफलाइन या ऑनलाइन पाठ करेंगे। हनुमान जन्मोत्सव घर बैठे ही धूमधाम से मनाया जाना शुरू हो गया है। रामनवमी के दिन से 27 अप्रैल तक महोत्सव मनाया जायेगा। सबको रोशनी फाउंडेशन की सह संयोजिका इंदु कुकरेजा ने मां सरस्वती वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे सिलाई केंद्र पर रामनवमी के उपलक्ष मैं राम नाम की माला और हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। साथ ही फाउंडेशन की सह संयोजिका मालती अरोड़ा ने कंजक बिठाई और ही सभी कन्याओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

chat bot
आपका साथी