Haryana Panipat Weather update : इस हफ्ते बदलेगा मौसम, हरियाणा के इन इलाकों में होगी बारिश

हरियाणा में इस हफ्ते तीन पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएंगे। मंगलवार को सक्रिय हुए पहले पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिा है। बुधवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। इस सप्ताह के अंत तक तीनों विक्षोभ चले जाएंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 07:45 PM (IST)
Haryana Panipat Weather update : इस हफ्ते बदलेगा मौसम, हरियाणा के इन इलाकों में होगी बारिश
हरियाणा के मौसम में सबसे अधिक हलचल 11 और 12 मार्च को अपेक्षित है।

करनाल, जेएनएन। इस सप्ताह मौसम में काफी फेरबदल देखने को मिल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को ही सक्रिय हो चुका है, जिसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 10 मार्च को भी इसका प्रभाव मौसम पर देखने को मिल सकता है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि एक सिस्टम के पूर्वी दिशा में आगे निकल जाने के पहले ही दूसरा सिस्टम आ सक्रिय होगा।

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 11 और 12 मार्च को जबकि सप्ताह का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सप्ताह के अंत में गुजर जाएगा। इस सप्ताह बरसात देखने को मिल सकती है। तीन पश्चिमी विक्षोभों में दूसरा सिस्टम सबसे अधिक प्रभावी होगा। यानि मौसम में सबसे अधिक हलचल 11 और 12 मार्च को अपेक्षित है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा। इससे पहाड़ों के अलावा मैदानी राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

दिल्ली एनसीआर में भी बरसात की संभावना

इस दौरान दिल्ली व एनसीआर के भी कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बरसात व ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अंबाला, करनाल, पानीपत और पंचकूला में भी हल्की बरसात हो सकती है। 16 मार्च से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

यह रहा दिनभर मौसम का हाल

मंगलवार को अधिकतम तापमान छलांग के साथ 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 96 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम के समय घटकर 74 फीसदी रह गई। हवा का दबाव 12.7 फीसदी था, जो शाम को बढ़कर 23.6 फीसदी तक पहुंच गया। हवा की गति महज 1.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः रॉकी मित्‍तल गिरफ्तार, कैथल सीआईए थाना लेकर आई पुलिस, जानिए क्‍या है मामला

यह भी पढ़ेंः शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए, पत्‍नी ने तलाक की धमकी दी तो नहर में कूदा

chat bot
आपका साथी