Weather Update: पानीपत में सर्दी की पहली धुंध की दस्तक, छह दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

Weather Update पानीपत में मौसम में अचानक बदलाव आया है। बुधवार सुबह 11 बजे तक भी नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने के आसार।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:10 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:10 PM (IST)
Weather Update: पानीपत में सर्दी की पहली धुंध की दस्तक, छह दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड
पानीपत में सर्द मौसम की पहली धुंध।

पानीपत, जागरण संवाददाता। दिसंबर माह के शुरूआत में ही बुधवार को सर्दियों की पहली धुंध पड़ी। इसके साथ ही ठंड अब बढ़ने लगी है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बादल छाए रह सकते हैं। वैसे छह दिसंबर के बाद ठंड अधिक बढ़ जाएगी और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

किसानों का कहना है कि यह धुंध गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो धुंध के और भी बढ़ने के आसार हैं। सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। सुबह के समय सैर करने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनकर ही जाना चाहिए। छोटे बच्चों व बुजुर्गों का अपनी सेहत की ओर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अक्सर पर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को जुकाम-खासी की शिकायत होती है।

पशुपालक यह ध्यान दें

ठंड बढ़ने से पशु पालकों को काफी नुकसान हो सकता है। ठंड के समय पशुओं में दूध की कमी हो जाती है। पशुओं में दूध की मात्रा सही बने रहे, इसके लिए पशु पालक अधिकतम तापमान बनाकर रखना होगा। तभी ही हम अपने पशुओं को स्वस्थ रख सकेंगे।

सुबह 11 बजे तक भी नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

बुधवार को सुबह 11 बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से ही धुंध व आसमान में बादल छाए हुए है। इसके कारण धूप नहीं निकल सकी। हालांकि सुबह साढ़े 11 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर से बादल छा गए।

रात के समय बढ़ी अधिक ठंड

मौसम में बदलाव लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से रात के समय ठंड अधिक हो रही है। न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। अगर अगले कुछ दिनों में बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और ठंड में बढ़ौत्तरी होगी।

chat bot
आपका साथी