Haryana weather update: 10 अगस्त के बाद सताएगी गर्मी, जानिये कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 अगस्त के बाद मानसून की टर्फ हिमालय के तराई इलाकों में शिफ्ट हो जाएगी। पूर्वी आर्द्र हवाओं की जगह शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी। और पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 08:58 AM (IST)
Haryana weather update: 10 अगस्त के बाद सताएगी गर्मी, जानिये कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
15 से 16 अगस्त तक हरियाणा में मौसम गर्म रहेगा। बारिश नहीं होगी।

जागरण संवाददाता, करनाल। इस समय उत्तर पश्चिमी भारत, विशेषकर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम यूपी और उत्तर पश्चिमी राजस्थान का मौसम लगभग शुष्क है। मानसून की अक्षीय रेखा देश के मध्य भाग से होते हुए दिल्ली के दक्षिण में चल रही थी। उत्तरी मध्य प्रदेश पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चूंकि ये मौसम पैरामीटर मध्य भारत के ऊपर हैं, इसलिए उत्तरी मैदानी इलाकों में मानसून कमजोर है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो जाएगा। वहीं मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर की ओर बढ़ने लगेगी। मानसून ट्रफ के संक्रमण चरण में, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त तक हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

हिमालय के इलकों में शिफ्ट हो जाएगी टर्फ

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त के बाद मानसून की टर्फ हिमालय के तराई इलाकों में शिफ्ट हो जाएगी। पूर्वी आर्द्र हवाओं की जगह शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी। और पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा। लेकिन मानसून की पूर्वी टर्फ रेखा और धुरी अपनी सामान्य जगह से थोड़े दक्षिण में होगी। इसके अलावा, बिहार और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की भी उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

15 से 16 तक ब्रेक मानसून जारी रहने की संभावना

पूर्वानुमान जताया जा रहा है कि ब्रेक मानसून की स्थिति 15 या 16 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है। 10 से 15 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिम भारत का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन इस अवधि के दौरान हिमालय के तराई इलाकों में मूसलाधार बरसात हो सकती है। जिससे भूस्खलन हो सकता है। हिमाचल प्रदेश की तलहटी में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बरसात हो सकती है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी