Haryana weather news: 10 साल से जून में हुई बेहतर बारिश, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम

जून माह बारिश के लिहाज से अच्छा साबित हुआ है। पहले हफ्ते में दो बार बारिश हुई। 34 एमएम बारिश दर्ज की गई। आगे बारिश हुई तो किसानों को फायदा मिलेगा। आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। इसका ज्यादा असर अब देखने को नहीं मिलेगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 10:29 AM (IST)
Haryana weather news: 10 साल से जून में हुई बेहतर बारिश, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।

करनाल, जेएनएन। जून माह के पहले सप्ताह में दो बार बरसात हो चुकी है। इसमें अब तक 34.0 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है। अब तक बरसात का अच्छा स्पेल रहा है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि जून में आगे भी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियों पर गौर किया जाए तो पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जना, बारिश और धूल भरी आंधी आई। करनाल क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इस समय पंजाब और इससे सटे हरियाणा के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। इसका ज्यादा असर अब देखने को नहीं मिलेगा।

शनिवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 68 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 46 फीसदी रह गई। 24 घंटे में 18 एमएम बरसात दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।

पिछले 10 साल में जून माह में हुई बरसात की स्थिति

वर्ष बरसात (एमएम)

2011 148.3

2012 नो ट्रेस

2013 156.6

2014 31.2

2015 54.4

2016 43.1

2017 257.0

2018 270.5

2019 18.3

2020 103.9

2021 अब तक 34.0

(नोट : ये आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।)

जून में बरसात का किसानों को मिलेगा फायदा

अगर जून माह में आगे बरसात होती है तो किसानों को इसका फायदा मिलेगा। क्योंकि यह धान रोपाई का अनुकूल समय होता है। इस समय किसानों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में बरसात किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। जून माह में बरसात का यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। मौसम की परिस्थितियां भी बरसात के अनुकूल बनी हुई हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी