राष्ट्रीय खो-खो में हरियाणा की टीम ने पहली बार हासिल किया कांस्य पदक, हिमाचल में हुई थी प्रतियोगिता

National Kho Kho competition हिमाचल के ऊना जिले में सब जूनियर राष्‍ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाणा की टीम ने पहली बार कांस्‍य पदक हासिल किया है। करीब 60 साल से पदक के इंतजार में थी हरियाणा की खो-खो टीम।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:48 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:48 AM (IST)
राष्ट्रीय खो-खो में हरियाणा की टीम ने पहली बार हासिल किया कांस्य पदक, हिमाचल में हुई थी प्रतियोगिता
हरियाणा टीम ने खो-खो में कांस्‍य पदक जीता।

कैथल, [सुनील जांगड़ा]। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से अंडर-14 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया था। स्पर्धा में हरियाणा के लड़कों की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। खो-खो प्रशिक्षक अनिल कुमार और हरियाणा खो-खो एसोसिएशन के सचिव सुभाष ने बताया कि करीब 60 साल के बाद हरियाणा की टीम को खो-खो में पदक मिला है।

हरियाणा की टीम लंबे समय से प्रतियोगिता में भाग ले रही थी, लेकिन बिना पदक लिए ही वापस लौटना पड़ता था। इस बार खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों की मेहनत का नतीजा है कि हरियाणा की झोली में कांस्य पदक आया है। यह स्पर्धा 26 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित हुई थी। टीम के साथ टीम मैनेजर विक्रम ङ्क्षसह, सीनियर खिलाड़ी विनोद और संदीप शामिल रहे।

ये खिलाड़ी रहे टीम में शामिल

हरियाणा की टीम का चयन करने के लिए गांव हरसौला स्थित खो-खो खेल प्रशिक्षण केंद्र में 24 खिलाडिय़ों का शिविर लगाया गया था। खिलाडिय़ों ने 11 से 23 नवंबर तक अभ्यास किया और उसके बाद ट्रायल लिए गए थे। इनमें से 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया था, जिन्होंने स्पर्धा में भाग लिया। इन खिलाडिय़ों में छह खिलाड़ी हरसौला प्रशिक्षण केंद्र के थे। हरसौला से आशीष, आर्यन, विश्वजीत, आर्यन कुमार, राहुल, अंकित। पानीपत से अंकुश और विजय, रोहतक से जुगनू, फतेहाबाद से राजकुमार, हिसार से सौरभ, चरखी दादरी से परिक्षित शामिल रहे। गांव हरसौला प्रशिक्षण केंद्र से आर्यन ने कप्तान और आशीष ने उपकप्तान की भूमिका निभाई।

विजेता खिलाडिय़ों का किया गया स्वागत

विजेता टीम के खिलाड़ी वीरवार को कैथल पहुंच गए थे। कैथल पहुंचने पर खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया गया। पहले शहर में खुली जीप में बैठा कर खिलाडिय़ों का सम्मान किया और उसके बाद गांव हरसौला में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। गांव में भारत हरसौला, सतपाल सरपंच, जसविंद्र, ऋषिपाल खुराना ने खिलाडिय़ों को सम्मनित किया। क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष अशोक गोयल, मनोज ढुल, कपिल गोयल, परमजीत, गगन ने पिहोवा चौक पर खिलाडिय़ों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी