हरियाणा रोडवेज ने दी बड़ी राहत, अब दिल्ली जाने वाली बसों का काफी कम किया किराया

हरियाण रोडवेज ने यात्रियों को राहत दी है। अब दिल्ली तक यात्रियों को कम किराया चुकाने होंगे। कुरुक्षेत्र से दिल्‍ली के लिए 220 की बजाय 190 रुपये देने होंगे। डिपो कुरुक्षेत्र की बसें लानी बार्डर से नहीं साफियाबाद-नरेला बार्डर से होकर जाएंगी दिल्ली।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:57 AM (IST)
हरियाणा रोडवेज ने दी बड़ी राहत, अब दिल्ली जाने वाली बसों का काफी कम किया किराया
हरियाणा रोडवेज ने दिल्‍ली रूट का किराया कम किया।

कुरुक्षेत्र, [अनुज शर्मा]। हरियाणा रोडवेज ने बसों का किराया काफी कम किया है। दिल्‍ली जाने वाली बसों का किराया कम करने का फैसला किया गया। ये फैसला किसान आंदोलन की वजह से बंद रूट के बाद उठाया हैै। अब बसों को दूसरे रास्‍ते से दिल्‍ली ले जाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए अब 220 रुपये के स्थान पर 190 रुपये चुकाने होंगे, यानी कि अब यात्रियों को कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक सफर करने के लिए 30 रुपये कम देने होंगे। डिपो कुरुक्षेत्र ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह अहम कदम उठाया है।

गौरतलब है कि दिल्ली बार्डर पर लगभग सात माह से कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर किसान धरने पर बैठे हुए है। जिस कारण से प्रदेशभर के डिपो को अपनी-अपनी बसों को दिल्ली डिपो तक पहुंचाने तक अलग-अलग रूटों को सहारा लेना पड़ रहा था। ऐसे में डिपो कुरुक्षेत्र की बसों को दिल्ली जाने के लिए उत्तर प्रदेश के लानी बार्डर से होते हुए दिल्ली जाना पड़ रहा था। जिस कारण यात्रियों को अधिक पैसे देकर टिकट खरीदनी पड़ रही थी। लेकिन डिपो कुरुक्षेत्र ने अपनी बसों को लानी बार्डर की बजाय साफियाबाद-नरेला के बार्डर से गुजारने का फैसला किया है। जिससे यात्रियों को सीधे तौर पर 30 रुपये का फायदा मिलेगा।

डिपो से प्रतिदिन 12 बसें दिल्ली की ओर हो रही रवाना

डीआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो से लगभग 12 बसें दिल्ली की ओर रवाना होती है। इनमें एक बस दिल्ली होते हुए गुरुग्राम और एक बस जयपुर डिपो तक जाती है। इसके अलावा कुछ बसें दिल्ली के आइएसबीटी बस स्टैंड से वापस कुरुक्षेत्र आती है और कुछ बसें दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है।

बसों में बढ़ रही यात्रियों की संख्या

डीआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि डिपो कुरुक्षेत्र में 154 बसें है। जिनमें से अब लगभग 80 के करीब रोजाना बसें डिपो से अपने-अपने गंतव्य तक रवाना हो रही है। जिनमें अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से डिपो के लिए भी राहत की खबर है। ऐसे में पिछले दो माह से हो रहे घाटे से रोडवेज डिपो को उभरने में मदद मिलेगी।

फरवरी माह से डिपो कुरुक्षेत्र की लगभग 12 बसें लानी बार्डर से होते हुए दिल्ली में जाती थी। जिसके लिए यात्रियों को कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक के 220 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब यात्रियों की राहत देते हुए सभी बसें लानी बार्डर से ना होकर साफियाबाद-नरेला होते हुए दिल्ली जाएगी। जिसके लिए यात्रियों को 190 रुपये कम चुकाने होंगे। ऐसे सीधे तौर पर यात्रियों का 30 रुपये का फायदा होगा।

अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक, डिपो कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी