जींद से डेढ़ साल बाद दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल, जानिए क्‍या है टाइमिंग

जींद के लोगों के लिए खुशखबरी है। कोरोना संक्रमण की वजह से जीद से दिल्‍ली की बस सेवा रोक दी गई थी। अब डेढ साल बाद बस सेवा फिर से शुरू हुई है। सुबह 510 सवा छह सवा सात बजे निकलेंगी दिल्ली के लिए बसें।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:54 PM (IST)
जींद से डेढ़ साल बाद दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल, जानिए क्‍या है टाइमिंग
दिल्‍ली के लिए जींद से बस सेवा शुरू।

जींद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब रोडवेज बसों के पहिए रफ्तार पकड़ने लगे हैं। पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी जींद से दिल्ली की बस सेवा फिर से बहाल हो गई है, जो यात्रियों के बहुत राहत देने वाली खबर है। जींद से दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा पंजाब के पटियाला और चंडीगढ़ की बस सेवा भी अब सुचारू हो गई है। इंटर स्टेट रूटों पर बसें चलने से जहां यात्रियों को फायदा होगा तो डिपो की आमदनी भी बढ़ेगी।

बता दें कि पिछले साल जब कोरोना संक्रमण की पहली लहर आई थी और लाकडाउन हुआ था तो उस दौरान रोडवेज बसों के पहिए थम गए थे। मई-2020 में बसें चलनी शुरू हुई थी लेकिन इंटर स्टेट रूटों पर बसें नहीं भेजी जा रही थी। जब इंटर स्टेट रूटों पर बसें शुरू की तो नवंबर में किसान आंदोलन के चलते टीकरी, सिंघु बार्डर सील हो गए थे, इसलिए बसें दिल्ली नहीं जा पाई। अब आकर दिल्ली के लिए बसें भेजनी शुरू की गई हैं। हालांकि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए बसों में भी 50 फीसद यात्री ही बैठाए जा रहे हैं।

जींद से दिल्ली की तरफ जाएंगी सुबह तीन बसें

जींद से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर निकलेगी। उसके बाद छह बजकर 20 मिनट और फिर सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली की बस जाएगी। लाकडाउन से पहले जींद से 10 से ज्यादा बसें दिल्ली की तरफ जाती थी। सोनीपत से होते हुए दिल्ली की भी बस सेवा शुरू हुई थी लेकिन यात्रियों की संख्या के अभाव में उस बस को भी बंद कर दिया गया था।

यात्रियों के हिसाब से भेजी जा रही बसें : बिजेंद्र हुड्डा

जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि धीरे-धीरे यात्रियों की डिमांड के हिसाब से रूट पर भेजी जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। पंजाब, चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली के लिए भी बसें शुरू की गई हैं। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी