कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, अंबाला हिसार हाइवे पर हरियाणा रोडवेज बस पलटी, 22 घायल

कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। हादसा अंबाला हिसार हाईवे पर हुआ है। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पिहोवा के सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस भिवानी डिपो की है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:01 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, अंबाला हिसार हाइवे पर हरियाणा रोडवेज बस पलटी, 22 घायल
कुरुक्षेत्र में बस पलटने से 22 लोग घायल।

कुरुक्षेत्र, संवाद सहयोगी। कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। अंबाला हिसार हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 22 लोग घायल हैं।

अंबाला हिसार हाइवे पर इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के पास हरियाणा रोडवेज की भिवानी डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 60 यात्री सवार था। जिसमें से 22 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि सुबह भिवानी से चंडीगढ़ जा रही भिवानी डिपो की बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बस खेल में पलट गई। बस के पलटने एकाएक चित्कार मच गया। हाइवे से गुजर रहे लोगों व आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला। जिसमें 22 लोगों को चोटें आई थी। बताया जा रहा है कि चालक-परिचालक को भी चोटें आई हैं। बस में सवार कई यात्री वापस अपने घर लौट गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी