हरियाणा की राजनीति में नई सुगबुगाहट, इस हॉट सीट पर कांग्रेस दमदार चेहरा उतारने को तैयार

पिहोवा विधानसभा सीट पर इनेलो और कांग्रेस का कब्जा रहा है। कांग्रेस इसे अपनी परंपरागत सीट मानती है। इनेलो बीते चुनाव में बिखर गई थी। ऐसे में भाजपा ने बाजी मारी। अब कांग्रेस अभी से गोटियां फिट करने लगी है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 09:41 AM (IST)
हरियाणा की राजनीति में नई सुगबुगाहट, इस हॉट सीट पर कांग्रेस दमदार चेहरा उतारने को तैयार
दिल्ली में बैठकों का दौर पूरा। एक हफ्ते में नया चेहरा जनता के बीच होगा।

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। पिहोवा हलके की राजनीति की कड़ाही में कुछ नया पकने जा रहा है। कांग्रेस के झंडे के नीचे एक दमदार चेहरा उतारने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस चेहरे को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर यह चेहरा जनता के बीच होगा। अब देखना होगा कि कांग्रेस का यह नया फार्मूला कहां तक कारगर साबित होता है।

पिहोवा विधानसभा सीट हर बार हॉट रही है। इस पर अब तक के इतिहास को देखें तो इनेलो और कांग्रेस का कब्जा रहा है। कांग्रेस इसे अपनी परंपरागत सीट मानती है। इनेलो बीते चुनाव में बिखर गई थी। ऐसे में भाजपा ने बाजी मारी। अब कांग्रेस अभी से गोटियां फिट करने लगी है। यह तो भविष्य के गर्त में है कि समय आने पर किसे आशीर्वाद मिलेगा। मगर इस पंक्ति में एक नया नाम अवश्य शामिल होने जा रहा है।

एक महीने से चल रहा बैठकों का दौर

एक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष की बैठकें एक महीने से चल रही हैं। पहले दिल्ली दरबार में हाजिरी लग चुकी है। अब कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय दिग्गज नेताओं से बैठकों का दौर पूरा हो चुका है। इन बैठकों में काफी बातों को लेकर विचारों का आदान प्रदान हुआ। नए पंजाबी चेहरे ने अपने समर्थकों को इशारा कर दिया है। गांव दर गांव नेता के चाहने वालों ने माहौल बनाने का जिम्मा तक संभाल लिया है। कांग्रेस राज में पदों पर रहे पूर्व चेयरमैन, पूर्व पार्षद, पूर्व सरपंच और कांग्रेस के पुराने ओहदेदारों से भी संपर्क किया जा रहा है।

एक हफ्ते में चंडीगढ़ में कार्यक्रम की तैयारी

अगले एक सप्ताह में चंडीगढ़ में कार्यक्रम तय होने की तैयारी चल निकली है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के कार्यक्रम में पिहोवा से हजारों लोगों को ले जाने का खाका तैयार कर लिया गया है। एक कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि तैयारी पूरी हो चुकी है। अब केवल पर्दा उठने का इंतजार है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी