हरियाणा की सबसे पुरानी शुगर मिल बंद हो जाएगी, जाते-जाते बनाया रिकार्ड

हरियाणा की सबसे पुरानी पानीपत की शुगर मिल अब बंद होने जा रही है। जाते-जाते इस शुगर मिल ने रिकॉर्ड बनाया। बढ़कर 33 लाख की हुई पेराई। इस मिल में लगे हैं रेलवे के 350 होर्स भाप वाले दो इंजन क्षमता 25 लाख क्विंटल की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:59 AM (IST)
हरियाणा की सबसे पुरानी शुगर मिल बंद हो जाएगी, जाते-जाते बनाया रिकार्ड
हरियाणा की पुरानी शुगर मिल बंद होगी।

पानीपत, [विनोद जोशी]। हरियाणा की सबसे पुरानी शुगर मिल पानीपत में हैं। इस मिल में पहली बार 1957 में पेराई सत्र शुरू हुआ था। इसी मिल में रेलवे के 350-350 हार्सपावर वाले भाप के इंजन हैं। ये प्रदेश की किसी मिल में नहीं हैं। भले ही पुरानी तकनीक से चलने वाली शुगर मिल अब अगले सत्र से बंद हो जाएगी, लेकिन जाते-जाते भी नया रिकार्ड बना गई है। पेराई सत्र में 33 लाख 25 हजार 760.48 क्विंटल गन्ने की पेराई की। पिछले वर्ष 25 लाख क्विंटल पेराई हुई थी। मौजूदा पेराई पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है।

इस मिल में 18 हजार प्रतिदिन क्विंटल गन्ने पेराई की क्षमता है। फिर भी 20 हजार क्विंटल से ज्यादा गन्ने की पेराई की गई हैं। 2020-21 सीजन की शुरुआत 3 नवंबर 2020 में की गई थी। इस बार सबसे लंबा सीजन भी चला हैं। 2021-22 सीजन के दो माह इसी शुगर मिल में निकलेंगे। इसके बाद डाहर गांव के पास बन रही शुगर मिल में भी ट्रायल शुरू हो जाएगा। नई तकनीक की मशीनें लगाई गई है।

मिल की टरबाइन को चलाते हैं भाप वाले रेलवे इंजन 

शुगर मिल में लगे रेलवे के 350 हार्सपावर के दो रेलवे इंजन पूरी मिल को कंट्रोल करते हैं। इन दोनों इंजन के भाप से प्रेशर बनता है और इसके बाद टरबाइन चलती है। यह इंजन रेलवे द्वारा रिटायर्ड होने के बाद पानीपत शुगर मिल को दे दिए थे। इसके बाद मिल में इन दोनों इंजन का प्रयोग प्रेशर को बनाए रखने के लिए किया जाता है। बाकी मिलों में भाप बनाने के लिए बायलर लगाए जाते है।

जानिए...मिल के तीन साल हुई गन्ने की पेराई

सीजन सत्र इतने लाख क्विंटल गन्ने की हुई पेराई

2018-19 2555326.77

2019-20 2927513.13

2020-21 3325760.48

इस बार ब्रेकडाउन नहीं हुई

1956 में मिल बनकर तैयार हो गई थी। फिर पहली बार 1957 में ट्रायल के तौर पर गन्ने की पेराई सत्र शुरू हुआ। प्रदेश की अन्य शुगर मिल की बात करें तो इस मिल में सबसे पुरानी मशीनें मौजूद हैं। सबसे कम ही ब्रेकडाउन हुई है। पेराई सत्र 2020-21 में एक बार भी मिल ब्रेकडाउन नहीं हुई। बिना रुके ही चलती रही। इस मिल में सोनीपत व करनाल जैसे जिलों के भी गन्ने की पेराई हुई हैं।

शुगर मिल इस बार अच्छी पेराई हुई 

मिल के एमडी प्रदीप अहलावत ने बताया कि शुगर मिल में इस बार पिछले कुछ सालों से अच्छी पेराई हुई है। इस सीजन 3325760.48 गन्ने की पेराई हुई है। जो मिल की पेराई क्षमता से छह लाख क्विंटल अधिक है।

chat bot
आपका साथी