विदेश में शिक्षा हासिल करने वाले लड़कियों को कम ब्याज पर मिलेगा ऋण : डीसी

हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से ऐसी लड़कियों व महिलाओं को कम ब्याज की दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा जो विदेश में पढ़ने की इच्छा रखती हैं। या जिनके पास सीमित साधन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:49 AM (IST)
विदेश में शिक्षा हासिल करने वाले लड़कियों को कम ब्याज पर मिलेगा ऋण : डीसी
विदेश में शिक्षा हासिल करने वाले लड़कियों को कम ब्याज पर मिलेगा ऋण : डीसी

पानीपत (विज्ञप्ति) : हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से ऐसी लड़कियों व महिलाओं को कम ब्याज की दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, जो विदेश में पढ़ने की इच्छा रखती हैं। या जिनके पास सीमित साधन हैं।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि अत्यधिक फीस व बैंकों के शिक्षा ऋण पर ब्याज दर के भार को रोका जाएगा। इसके लिए हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से महिलाओं व लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज दर पर सब्सिडी देने की पहल की गई है। निगम से सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आय, जाति का कोई माप दंड नहीं है। सरकारी कर्मचारियों की लड़कियों को भी ऋण मुहैया कराया जाएगा। ये ऋण सुविधा देश और विदेश में उच्च शिक्षा व्यवसायिक शिक्षा तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर लेवल पर उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी