Kaithal Coronavirus News Update: कैथल में चार नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 290

कैथल में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। पोबाला में तीन और सेरधा में एक कोरोना संक्रमित केस मिला संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:37 PM (IST)
Kaithal Coronavirus News Update: कैथल में चार नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 290
Kaithal Coronavirus News Update: कैथल में चार नए कोरोना संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 290

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल के पोबाला में तीन और सेरधा गांव में एक कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया है। पोबाला में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी, अब उसके परिवार में 40 वर्षीय महिला, 36 साल का व्यक्ति और 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं सेरधा गांव में मुम्बई से लौटे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक का यहां लौटने के बाद माता-पिता के साथ संपर्क रहा है, अन्य किसी भी सदस्य से वे नहीं मिला। 

जिले में अब कुल सक्रंमितों की संख्या 290 पहुंच गई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तो 37 केस मिल चुके हैं। हालांकि तीन दिनों में 25 के करीब रिकवरी भी हुई है, जो जिला वासियों के लिए राहत भरी  खबर है। जहां-जहां कोरोना केस मिले हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। 

 

रक्षाबंधन के दिन नहीं दिखा शारीरिक दूरी का पालन

रक्षाबंधन पर्व के दिन शारीरिक दूरी का कहीं भी ध्यान नहीं रखा गया। शहर के बाजारों में मिठाई और राखियों की दुकानों पर भीड़ रही। मिठाई खरीदते समय लोग शारीरिक दूरी रखने के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। वहीं मास्क का प्रयोग भी अब न के बराबर है। चौक-चौराहों पर पुलिस नाका को देखकर तो लोग मुंह पर मास्क लगा लेते हैं, लेकिन अन्य समय में कोई भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा है। इस कारण जिला प्रशासन की ङ्क्षचता बढ़ रही है। पर्व को देखते हुए शहर में भीड़ काफी रही। 

सिविल सर्जन डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि सोमवार को चार पॉजिटिव केस आए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया है। वहीं संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना महामारी को लेकर सिविल अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में नियमित रूप से सैंपल हो रहे हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होने पर जांच करवाने में लापरवाही न बरतें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना न भूलें।

2 अगस्‍त को हुडा सेक्टर 19 में एक परिवार के तीन सदस्य सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले

रविवार को हुडा सेक्टर 19 में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को जहां 13 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं शनिवार को 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रविवार को पॉजिटिव मिले केसों में हुडा सेक्टर 19 में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब उनकी पत्नी और दो बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं एसपी कार्यालय कैथल का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। वहीं एक युवक जाखौली और एक महिला माता गेट की रहने वाली हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर होम क्वारंटाइन किया गया है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी