Group D Recruitment: सरकार ने जारी की 657 युवाओं की प्रतीक्षा सूची, इस खेल नीति के तहत बनवाने होंगे ग्रेडेशन

सरकार की तरफ से ग्रुप डी की भर्ती खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही है। जब से भर्ती हुई तभी से खेल कोटा में भर्ती हुए युवाओं के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। 25 मई 2018 में ग्रेडेशन बनाने को लेकर नई खेल नीति लागू की थी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:10 PM (IST)
Group D Recruitment: सरकार ने जारी की 657 युवाओं की प्रतीक्षा सूची, इस खेल नीति के तहत बनवाने होंगे ग्रेडेशन
ग्रुप डी में भर्ती के लिए खिलाड़ियों का हो रही परेशानी।

कैथल, जागरण संवाददाता। सरकार की तरफ से साल 2018 में की गई ग्रुप डी की भर्ती खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही है। जब से भर्ती हुई तभी से खेल कोटा में भर्ती हुए युवाओं के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन युवाओं के ग्रेडेशन प्रमाण पत्र सही नहीं पाए गए हैं, उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। अब सरकार की तरफ से इस भर्ती के लिए प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में 657 युवा शामिल हैं, जिनमें कैथल के 39 युवा हैं। जिन युवाओं का नाम प्रतीक्षा सूची में हैं उनके बारे में सरकार की तरफ से खेल निदेशालय को जानकारी भेज दी गई है।

कागजातों की जांच के बाद मंडल स्तर पर ग्रेडेशन बनेंगे

निदेशालय की तरफ से सभी जिला खेल अधिकारियों को इन युवाओं की जानकारी भेज दी गई है। अब इन युवाओं को 31 अक्टूबर तक 25 मई 2018 की खेल नीति के हिसाब से ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने होंगे। इनमें से जो युवा नई खेल नीति के नियमों को कवर नहीं करते होंगे उन्हें नौकरी नहीं दी जाएगी। हालांकि अब खेल ग्रेडेशन जिला स्तर पर नहीं बल्कि मंडल स्तर पर ही बनाए जाते हैं। खिलाड़ियों को ग्रेडेशन के लिए आवेदन जिला स्तर पर ही करना होगा और कागजातों की जांच के बाद मंडल स्तर पर ग्रेडेशन बनेंगे।

यह था पूरा मामला

बता दें कि 25 मई 2018 में ग्रेडेशन बनाने को लेकर नई खेल नीति लागू की थी। उसी समय में हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी की भर्तियां की गई थी। इस भर्ती में खेल कोटे के तहत 1518 युवाओं का चयन हो गया था। भर्ती में 2018 से पहले जिन खिलाड़ियों ने ग्रेडेशन बनवाए थे, उन्होंने भी आवेदन किया हुआ था। वे नई खेल नीति को कवर नहीं कर रहे थे। जिन खिलाड़ियों के ग्रेडेशन मान्य नहीं किए थे, उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया था। कोर्ट ने खेल विभाग को नई खेल नीति के तहत ग्रेडेशन जारी करने के निर्देश दिए थे। 985 चयनित युवाओं ने आवेदन किया, जिसमें से 300 कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। जिन 685 युवाओं के ग्रेडेशन जारी किए गए थे उनमें से भी 250 के ग्रेडेशन संदिग्ध मिले हैं। इस मामले की विजिलेंस जांच भी चल रही है।

यह हुआ था बदलाव

बता दें कि 2018 से पहले 1993 की खेल नीति के तहत खेल विभाग संबंधित खेल की एसोसिएशन के प्रमाण पत्र के आधार पर ही ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर देता था। नए नियमों के अनुसार ग्रेडेशन बनवाने के लिए तीन बार प्रमाण पत्र को सत्यापित करवाना पड़ रहा है। हरियाणा ओलिंपिक संघ, इंडियन ओलिंपिक संघ और केंद्रीय खेल मंत्रालय से प्रमाण पत्र को सत्यापित करवाया जा रहा है।

कैथल जिला खेल अधिकारी सतविंद्र ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से ग्रुप डी की भर्ती को लेकर प्रतीक्षा सूची भेजी गई है। कुल 657 युवाओं की सूची में कैथल के 39 युवा शामिल हैं। इन युवाओं को नौकरी के लिए नई खेल नीति के तहत 31 अक्टूबर तक ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनवाने होंगे।

chat bot
आपका साथी