कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा एफसीआइ के सचिव, गोदाम और राशन डिपो का किया निरीक्षण

एफसीआइ के सचिव सुधांशु पांडेय कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्‍होंने अधिकारियों के साथ गोदाम और राशन डिपो का निरीक्षण किया। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की लाभार्थियों से बातचीत की। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की फीडबैक रिपोर्ट भी ली।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:01 PM (IST)
कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा एफसीआइ के सचिव, गोदाम और राशन डिपो का किया निरीक्षण
कुरुक्षेत्र पहुंचे एफसीआइ के सचिव सुधांशु पांडेय।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने प्रदेश व जिले के बड़े अधिकारियों को साथ लेकर कुरुक्षेत्र में एफसीआइ के गोदाम और एक राशन डिपो निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में राशन की गुणवता को जांचने के साथ राशन डिपो पर लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान कई अधिकारियों की धड़कन तेज रही। उन्हाेंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की फीडबैक रिपोर्ट ली।

भारत सरकार खाद्य विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय वीरवार को कैथल का दौरा करने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे। उनके साथ हरियाणा खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी, विभाग के निदेशक विजय सिंह दहिया, डीसी मुकुल कुमार, एफसीआई के महाप्रबंधक ओमप्रकाश व डीएम कुमार अभिषेक साथ रहे। सबसे पहले डीसी मुकुल कुमार ने अधिकारियों का स्वागत किया।

वे सीधे अमीन रोड स्थित एफसीआइ के गोदाम में पहुंचे। उन्होंने गोदाम में गेहूं व चावल के भंडारण की व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को भी चेक किया।

राशन डिपो पर वितरण प्रणाली जानी

केंद्रीय सचिव सहित अन्य अधिकारी गोदाम के बाद शांतिनगर में चरणजीत व विजय कुमार के राशन डिपो का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राशन डिपो पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को चेक किया और मौके पर मौजूद लाभार्थियों से बातचीत की। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में पूछताछ की है। दोनों जगहों पर सबकुछ सामान्य मिला।

अधिकारियों से ली रिपोर्ट

केंद्रीय सचिव ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलना चाहिए। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सभी योग्य प्रार्थियों को अच्छी गुणवत्ता का राशन मिलना चाहिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अधिकारियों का चेक रहना चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी ना रहे। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के के गोयल भी साथ रहे।

chat bot
आपका साथी