Haryana, Panipat Election 2019: लोकतंत्र का आनंदकारज, वोट देने पहुंचा दूल्‍हा Panipat News

Haryana Panipat Election 2019 LIVE हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। दोपहर एक बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव में विवाद हो गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 10:00 AM (IST)
Haryana, Panipat Election 2019: लोकतंत्र का आनंदकारज, वोट देने पहुंचा दूल्‍हा Panipat News
Haryana, Panipat Election 2019: लोकतंत्र का आनंदकारज, वोट देने पहुंचा दूल्‍हा Panipat News

पानीपत, जेएनएन। Haryana, Panipat Election 2019 LIVE: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच टक्‍कर है। पानीपत सहित यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल और अंबाला की 30 सीटों के लिए भी मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर जुटने शुरू हो गए हैं। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान के पल-पल के अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ.....

प्रदेश की सरकार चुनने के लिए सुबह छह बजे ही उत्साहित जन अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। वोटिंग सात बजे से शुरू है। 

जीटी बेल्‍ट का चुनावी दंगल...

जीटी बेल्‍ट के सात जिलों पानीपत सहित यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल और अंबाला में 60,57,488 मतदाता है। कुल 345 प्रत्याशी हैं।

06:15 p :कैथल के आईटीआई मतदान केंद्र पर माहौल तनावपूर्ण हुआ है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैथल से कांग्रेस प्रत्‍याशी रणदीप सुरजेवाला के भाई सुदीप सुरजेवाला की कार तोड़ दी। हंगामा बढ़ा तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्यकर्ताओं के बीच पत्थर भी चले। मौके पर रणदीप सुरजेवाला पहुंचे तो पुलिस ने वापस भेजा। 

06:05 p :Haryana में छह बजे तक 61.72 फीसद मतदान हुआ। अंबाला में 57.19, यमुनानगर 68.11, कुरुक्षेत्र 64.07, कैथल 69.11, करनाल 58.72, जींद 67.45, पानीपत 60.09 फीसद मतदान हुआ।

06:00 p :नारायणगढ़ 63.34, अंबाला कैंट 56.80, अंबाला सिटी 53.10, मुलाना 67.30, साढ़ौरा 74, जगाधरी 73.00, यमुनानगर 62.46, रादौर 68.20, लाडवा 68, शाहाबाद 59, थानेसर 65.57, पिहोवा 63, गुहला 70.20, कलायत 64.90, कैथल 73.30, पूंडरी 68, नीलोखेड़ी 56.80, इंद्री 62.60, करनाल 49.30, घरौंडा 63, असंध 63, पानीपत ग्रामीण 59.30, पानीपत सिटी 45, इसराना 55.31, समालखा 65, जुलाना 71, सफीदों 69, जींद 59.8 उचाना कलां 67,  नरवाना 70.40। 

05:38 p :पानीपत शहरी विधानसभा की विधायक रोहिता रेवड़ी एसडी स्‍कूल में बूथ नंबर 149 पर मतदान करने पहुंची। भाजपा से टिकट न मिलने पर विधायक रोहिता रेवड़ी चुनाव के दौरान नजर नहीं आईं थीं। 

05:25 p : पिहोवा विधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने शाहाबाद में मतदान किया।

 

04:55 p : Haryana में चार बजकर 47 मिनट तक 51.11 फीसद मतदान हुआ।

अंबाला में 47.16, यमुनानगर 54.95, कुरुक्षेत्र 56.38, कैथल 52.34, करनाल 46.87, जींद 55.12, पानीपत 48.43 फीसद मतदान हुआ।

नारायणगढ़ 55.60, अंबाला कैंट 45.86, अंबाला सिटी 42.13, मुलाना 54.50, साढ़ौरा 54, जगाधरी 58.40, जगाधरी 58.40, यमुनानगर 51, रादौर 56.70, लाडवा 61, शाहाबाद 52, थानेसर 56, पिहोवा 56, गुहला 58.44, कलायत 53.50, कैथल 60.13, पूंडरी 56.50, नीलोखेड़ी 43.10, इंद्री 53, करनाल 39.30, घरौंडा 48, असंध 52, पानीपत ग्रामीण 44.80, पानीपत सिटी 35, इसराना 52.78, समालखा 49, जुलाना 61, सफीदों 53.70, जींद 46.90 उचाना कलां 56.30,  नरवाना 65.70। 

04:25 p : पानीपत जिले में मतदान का फीसद 

समय : 03 बजे तक 

कुल मतदान : 40.20 फीसद 

पानीपत सिटी : 32

पानीपत ग्रामीण : 44

इसराना : 37

समालखा : 46

समय : 12 बजे तक 

कुल मतदान : 26.0 फीसद 

पानीपत सिटी - 23.0

पानीपत ग्रामीण - 27.0

इसराना - 25.8

समालखा - 30.0

समय : 10 बजे तक 

कुल मतदान : 9.30 फीसद 

औसत मतदान : 7.12 फीसद 

पानीपत सिटी : 8.2

पानीपत ग्रामीण : 10.7

इसराना : 4.9

समालखा : 4.7

04:15 p : शाहाबाद के गांव पाडलू में दूल्हे ने घोड़ी चढ़ने से पहले मतदान किया। गांव पाडलू निवासी अरविंद्र सिंह की बरात सुहाना जानी थी। अरविंद्र इससे पहले अपने दोस्त नरेद्र सिंह के साथ एक्टिवा पर मतदान करने के लिए बूथ नंबर 102 पर पहुंचा और अपना वोट डाला। वहीं अरविंद्र सिंह ने बरात में जाने वाले सभी रिश्तेदारों, परिजनों व दोस्तों का भी मतदान करवाया और उसके बाद बरात रवाना हुई।

04:10 p : कैथल में दिव्यांग को प्रशासन के वाहनों में मतदान केंद्रों तक लेकर जाने के दावे हवा हवाई साबित हुए। गांव भैणी माजरा, देवीगढ़ स्कूल बूथ, उझाना गांव, कुलतारण, आइटीआइ बूथ में कहीं भी जिला प्रशासन के वाहन या रेडक्रॉस की ओर से कोई सुविधा नहीं दिखाई दी। दिव्यांग और बुजुर्ग अपने निजी वाहनों में परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। गांव उझाना में 90 साल के छतर सिंह को उसके पोते रिंकू को गोद में उठाकर लाना पड़ा और मतदान करवाना पड़ा।

04:00 pm  : Haryana में चार बजे तक 50.59 फीसद मतदान हुआ।

03:45 pm : पानीपत शहर विधानसभ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल परिवार के साथ मतदान करके केंद्र के बाहर उंगली पर लगी स्‍याही दिखाते। 

03:30 pHaryana में साढ़े तीन बजे तक 49.75 फीसद मतदान हुआ। अंबाला में 47.16, यमुनानगर 54.95, कुरुक्षेत्र 56.38, कैथल 52.34, करनाल 46.87, जींद 55.12, पानीपत 48.43 फीसद मतदान हुआ।

03:10 pm:जींद हुडा मार्केट में वोट के बदले पैसे वितरित करते हुए युवक को पकड़ा पुलिस व आरो कर रहे पूछताछ। 

03:00 pm: यमुना पार गांव पोबरी से उत्तरप्रदेश के रास्ते बस से हरियाणा में वोट डालने पहुंचे ग्रामीण।

02:40 pm: इसराना विधानसभा के गांव डुमियाना गांव में बूथ पर मतदान के दौरान पहचान पत्र दिखाती महिला मतदाता।

02:35 pm: उग्राखेड़ी में पिंक बूथ पर युवती के अंगुली पर स्याही लगाती पोलिंग कर्मी। 

2:30 pm: जलालपुर गांव में सरकारी स्कूल में वोट डालने के लिए लगी मतदाताओं की कतार। 

02:15 pm:विधानसभा चुनाव को लेकर जींद डीसी डॉ आदित्य दहिया व एसएसपी अश्विन शैणवी ने जींद के लगभग 2 दर्जन मतदान केंद्रों व उचाना के गांव डूमरखां, करसिन्धु, छातर के बूथों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

02:05 pm: पिहोवा के पोलिंग बूथ 132 पर कार में प्रत्‍याशी और पार्टी के स्‍टीकर लगे होने पर हंगामा। 

02:00 pm:  उचाना से जेजेपी प्रत्‍याशी दुष्‍यंत चौटाला से बातचीत करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। 

01:57 pm: कैथल के डीसी डॉक्टर प्रियंका सोनी ने किया आईटीआई बूथ का  निरीक्षण। मतदाताओं से भी की बातचीत। 

01:35 pm: कुरुक्षेत्र के लाडवा हलके के गांव बीड़ मंगोली में 104 वर्षीय जोधोदेवी मतदान करने पहुंचीं। एसडीएम उचाना के अनुसार डूमरखां में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

01:35 pm:हरियाणा में एक बजकर 35 मिनट तक 35.78 फीसद मतदान हुआ। अंबाला में 31.85, यमुनानगर 41.90, कुरुक्षेत्र 39.12, कैथल 38.99, करनाल 36.83, जींद 40.22, पानीपत 32.84 फीसद मतदान हुआ। 

01:30 pm:पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव में विवाद। भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ पर कब्जा करने का आरोप। dc ओर sp मौके पर पहुंचे। मतदान रुका। दुष्यंत की तरफ गिलास फेंक कर मारा, लेकिन उन्हें लगा नहीं। फर्जी पोलिंग का विरोध कर रहे थे दुष्यंत। गांव में काफी फ़ोर्स बुलाई।

01:20 pm: कैथल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लीला राम गुर्जर ने परिवार सहित गांव उझाना में मतदान किया। 

01:20 pm: पानीपत के समालखा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्‍याशी धर्म सिंह छौक्‍कर मतदान देने के बाद पत्रकारों से बात करते।

01:15 pm: पानीपत शहर विधानसभा के लिए पानीपत मेयर अवनीत कौर सेक्‍टर 12 के मतदान केंद्र में मतदान के बाद खुशी जाहिर करतीं।

01:08 pm: गांव हथीरा में सुबह 11:00 बजे से खराब मशीन को सही करते कर्मचारी। दोपहर 1:00 बजे तक ठीक नहीं हो पाई, जिसके बाद मशीन को बदला गया। 

12:58 pm: करनाल के नीलोखेड़ी में मतदान केंद्र पर पहुंची बुजुर्ग दिव्‍यांग महिला का स्‍वागत करतीं वालंटियर। 

12:55 pm: जींद के उचाना कलां के बूथ नंबर चार पर जजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाए बूथ कैप्‍चरिंग के आरोप।

12:52 pm: थानेसर के बूथ नंबर 185 पर ईवीएम खराब होने पर एक घंटे तक मतदान बाधित। 

12:50 pm: पानीपत शहरी विधानसभा में उग्राखेड़ी के राजकीय स्‍कूल में मतदान के दौरान महिला पोलिंग कर्मियों ने अहोई अष्‍टमी की पूजा की। उस दौरान पुरुष कर्मियों ने मतदान का काम संभाला। 

12:48 pm: करनाल के इंद्री विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्‍याशी नवजोत कश्‍यप मतदान करने पहुंचे। 

12:40 pm: 17 नंबर बूथ की कैप्चरिंग की सूचना से प्रशासन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी। 

12:25 pm: कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। 

12:21 pm: हरियाणा में असंध से इनेलो प्रत्याशी धर्मबीर पाढा मतदान करके बाहर आते। 

12:20 pmजानिए 12 बजे तक विधानसभा वाइज मतदान फीसद : नारायणगढ़ 24, अंबाला कैंट 15.82, अंबाला शहर 18.90, मुलाना 24.10, साढ़ौरा 26, जगाधरी 22.50, यमुनानगर 22.45, रादौर 21.22, लाडवा 17, शाहाबाद 20, थानेसर 27.64, पेहोवा 20, गुहला 30.67, कलायत 21.70, कैथल 31.88, पुंडरी 23, नीलोखेड़ी 23.80, इंदरी 23.50, करनाल 16.10, घरौंडा 22.00, असंध 21, पानीपत ग्रामीण 21.40, पानीपत शहरी 17, इसराना 23.65, समालखा 21, जुलाना 31, सफीदों 25.50, जींद 20.60, नरवाना 25.30।

12:17 pm: कैथल के आईटीआई मतदान केंद्र पर स्थिति हुई तनावपूर्ण। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई बहस। पुलिस ने किया बीच बचाव। सुरक्षा को लेकर बुलाई जा रही है अतिरिक्त पुलिस फोर्स।

12:15 pm: सनौली ब्लॉक के गढ़ीबेसिक गांव में बनाए गए आठ नंबर बूथ पर सुबह 11.30 बजे पौन घंटा मतदान बाधित रहा। कतार में खड़े मतदाताओं ने बताया कि मतदान बाधित होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस बूथ पर 804 मतदाताओं में से 358 मतदाता वोट डाल चुके हैं।

12:13 pm: अंबाला छावनी कलरहेडी सरकारी स्कूल के बूथ नंबर 8 पर वोट डालने बैलगाड़ी पर आएं मतदाता। 

12:12 pm:उचाना विधानसभा के बूथ को चेक करते जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला।

12:10 pm: हरियाणा का मतदान फीसद: 17.39। अंबाला 19.41, यमुनानगर 23.07, कुरुक्षेत्र 21.30, कैथल 24.99, करनाल 19.76, पानीपत 21.89, जींद 24.44।

12:05 pm: कुरुक्षेत्र के  थानेसर विधानसभा के बूथ नंबर 185 पर ईवीएम मशीन खराब होने पर एक घंटा बाधित रहा मतदान 245 होने के बाद खराब हुई थी , 11:50 पर नई मशीन लगाने के बाद 246 शुरू हुआ मतदान।

12:00 pm: कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ किया मतदान।  

11:50 am: बहादुरपुर मतदान केंद्रपर  31 पर गांव के सबसे बुजुर्ग किसान 100 वर्षीय जयसिंह ने अपने पौत्र व पडपौत्र के साथ मतदान किया।

11:46 am: कैथल के गांव उझाना में 90 साल के छतर सिंह ने डाला अपना वोट। अपने दादा को गोद में उठाकर लाया पोता रिंकू।

11:45 am:मतलौडा के बीडीपीओ ब्‍लॉक में 52 नंबर बूथ में इसराना से भाजपा प्रत्‍याशी कृष्ण लाल पंवार मतदान के बाद बाहर आते।

11:43 am:पानीपत शहरी विधानसभा में ईएसआइ अस्‍पताल के पास पीडब्‍ल्‍यूडी पर नौ नंबर बूथ में ईवीएम की खराब। मतदान रुका।

11:40 am: सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ से जन शताब्‍दी एक्‍सप्रेस से नौ बजकर 45 मिनट पर करनाल पहुंचे। यहां स्‍टेशन से साइकिल चलाते हुए प्रेम नगर गर्वनमेंट हाई स्‍कूल में बने मतदान केंद्र के पास पहुंचे। यहां भाजपाई कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। उन्‍होंने मतदान किया और ज्‍यादा से ज्‍यादा वोट करने की अपील की। 

11:30 am:कैथल में नेहा व निशा पहली बार वोट डालकर स्याही का निशान दिखाते हुए।

11:25 am:इसराना से कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर वाल्मीकि गवालडा के बूथ नंबर 181 पर वोट डाल निकलते हुए। 

11:20 am: कैथल में आईटीआई में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक में हुई बहस कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप  बीजेपी समर्थक बूथ के पास ही कर रहे प्रचार। 

11:17 am:अंबाला सिटी से भाजपा प्रत्‍याशी असीम गोयल गांव ननयोला के बूथ नंबर 220 में मतदान करके आते हुए।

11:15 am:इसराना विधानसभा के ऊंटला गांव के बूथ नंबर 44-45 पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। बूथ परिसर से 100-125 कदम की दूरी पर टेंट लगा था। टेंट में इसराना सीट से भाजपा के प्रत्याशी कृष्णलाल पंवार का बड़ा बैनर भी था। दूसरे दल के एक कार्यकर्ता ने इसका विरोध करते हुए उतारने के लिए कहा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। एक कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग को इसकी शिकायत कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना मंत्री पंवार को दी। मंत्री ने कहा जो इसे हटाने आए मेरी बात करवा देना। मामला और तूल न पकड़े पुलिसकर्मी इस टेंट के पास पहुंचे और बैनर हटाने को कहा। टेंट में मौजूद एक कार्यकर्ता जेब से मोबाइल निकाल कर मंत्री को फोन मिलाने लगा।  पुलिसकर्मी उसे बार बार टेंट से बैनर हटाने की हिदायत देते रहे। कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से कहा कि इसमें कौन सी बात हो गई। मंत्री ही इसे लगवा कर गए हैं। कुछ देर तक बहस करने के बाद टेंट में से बैनर हटा दिया।

11:05 am:सुबह 11 बजे तक मतदान फीसद, अंबाला में 16.85, यमुनानगर 13.67, कुरुक्षेत्र 14.98, कैथल 13.73, करनाल 15.26, जींद 16.00, पानीपत 12.70 फीसद मतदान हुआ। 

11:00 am:पानीपत मॉडल टाउन में वोट डालने के बाद सेल्फी प्‍वाइंट पर स्याही का निशान दिखाते सांसद संजय भाटिया उनकी पत्नी अंजू भाटिया और बेटा। 

10:55 am:कैथल में आइटीआइ में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक में हुई बहस। कांग्रेस का आरोप बीजेपी समर्थक बूथ के पास ही कर रहे प्रचार। बूथ पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लीला राम गुर्जर।

10:45 am:अंबाला छावनी से भाजपा प्रत्‍याशी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बूथ नम्बर 122 शास्त्री कॉलोनी में मतदान किया।

10:44 am: अंबाला सिटी के बूथ नंबर 168 पर मतदान करके आते लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्‍मीदवार सरनपाल सचदेवा। 

10:42 am:रादौर के बूथ नम्बर 36 गवर्मेंट स्कूल में प्रोसीडिंग अफसर और पुलिस कर्मी के साथ वोटिंग को लेकर बहस हुई। कांग्रेस प्रत्याशी बीएल सैनी के साथ हुई बहस। एक प्रत्याशी ने तोड़ा फोन। मतदान केंद्र में फोन पर फोटो खींचने को लेकर सुरक्षा क़र्मी ने फोन रोका तो गुस्से में फोन पटक कर दीवार मे मारा। 

10:35 am:रादौर के बूथ नम्बर 31 शिवानंद स्कूल में AVM में खराबी आने के कारण पोलिंग रुकी। आधा घंटा पोलिंग प्रभावित हुई । बैटरी खत्म होने बारे बताया जा रहा है। 

10:31 am:अंबाला जिले में 10:30 बजे तक 7.53 फीसद मतदान हुआ। अंबाला की चारों विधानसभा में नारायणगढ़ सबसे आगे। 

10:30 am: पानीपत जिले में 9.3 फीसद,  पानीपत शहरी, 8.2, पानीपत ग्रामीण, 10.7,  इसराना, 4.9, समालखा, 4.7, यमुनानगर में अब तक 10 फीसद मतदान, सिटी में 8, जगाधरी 9, रादौर 10, साढौरा में 12 फीसद मतदान। 

10:20 am: सुबह दस बजे तक मतदान फीसद, अंबाला में 7.53, यमुनानगर 6.92, कुरुक्षेत्र 9.72, कैथल 6.32, करनाल 7.80, पानीपत 7.70, जींद 10.32 फीसद मतदान हुआ। 

10:15 am:  सुबह 10 बजे तक जींद जिले के पांचों विधानसभा में मतदान फीसद इस प्रकार है। जींद 6.20, सफीदों 11.50, जुलाना 14, उचानाकलां 8, नरवाना 12.20।

10:08 am:यमुनानगर के हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बने बूथ में आशोक विहार जगाधरी निवासी 45 वर्षीय गुलजारी देवी अपने बेटे टोनी का हाथ पकड़ कर वोट डालने पहुंचीं। गुलजारी देवी को 2 साल पहले पैरालाइज हुआ था इसके बावजूद वे वोट डालने पहुंचीं।

10:03 am:जींद के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार में अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। 

10:00 am: करनाल में 3, घरौंडा 11, असंध 9, नीलोखेड़ी 6.23 और इंद्री में 10.‍40 फीसद मतदान हो चुका है। 

9:55 am: पानीपत के समालखा से भाजपा प्रत्‍याशी शशिकांत कौशिक चुलकाना गांव में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल में मतदान के बाद बाहर आते। 

9:50 am: लाडवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी अपनी बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। 

9:50 am: शाहाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी ने शाहाबाद के सेक्टर 1 में मतदान किया। 

9:50 am: कैथल जिला में 9:30 बजे तक 6.32 फीसद मतदान। कलायत में 5.80, कैथल में 11 गुहला में 13.27 पूंडरी में 2 फीसद मतदान।

9:46 am: अंबाला छावनी से आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा ने अपने पति इंटरनेशनल गोल्फ प्लेयर दिग्विजय सिंह के साथ 177 सुंदरनगर बूथ पर किया मतदान। 

9:45 am: जींद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी अंशुल सिंगला मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते। 

9:40 am:  कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी ने बूथ नंबर 122 मिर्जापुर नारायणगढ़ में मतदान किया। 

9:35 am: पुलिस अधीक्षक करनाल सुरेंद्र सिंह भौरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 के बूथ नंबर 207 राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेलवे रोड में मतदान करने पहुंचे। 

9:30 am: पानीपत शहर में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष डॉक्‍टर अर्चना गुप्‍ता मतदान करने के बाद खुशी जाहिर करतीं। 

9:30 am: पानीपत ग्रामीणा विधानसभा से जेजेपी प्रत्‍याशी देवेंद्र क़ादियान पत्नी कपिला क़ादियान के साथ सिवाह गांव में मतदान कर बाहर निकलते हुए।

9:25 am: अंबाला छावनी से आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा ने अपने पति इंटरनेशनल गोल्फ प्लेयर दिग्विजय सिंह के साथ 177 सुंदरनगर बूथ पर किया मतदान।

 

9:20 am: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में बतौर वालंटियर कक्षा 8 के छात्र रोहित और अक्षय, यहां बूथ नम्बर 37 पर 741 वोट है अभी तक 93 पड़े हैं। 36 पर 595 वोट है 76 पड़े हैं।

9:15 am: कैथल के ओम प्रभा जैन स्कूल में 80 वर्षीय वासु राम अपनी पत्नी 75 समो देवी के साथ वोट डालने पहुंचे। 

9:10 am: पानीपत में बूथ नंबर 155 में 1200 में से 109 वोट पड़ चुके हैं।

9:00 am: पानीपत शहर से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज पत्‍नी नीरू विज के साथ मतदान करने पहुंचे।

8:59 am: 8 बजे तक इसराना में 3 और समालखा में 5 वीवीपैट ख़राब हुई।

8:50 am: पानीपत शहर से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज शिवाजी स्टेडियम में मतदान करने पहुंचे।

8:42 am:कैथल में सेक्टर 20 में बने बूथ पर वोट डालकर बाहर आए कैथल से कांग्रेस प्रत्‍याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पत्नी गायत्री सुरजेवाला।

8:40 am: कैथल के गांव रोहड़िया में बूथ पर अपनी तीनों बेटियों के साथ वोट डालकर बाहर आई कृष्णा देवी।

8:35 am: कैथल में संजय अपनी 83 वर्षीय मां शकुंतला को व्हील चेयर पर बैठाकर वोट डलवाने पहुंचे। 

8:32 am: पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी महिपाल महिपाल ढांडा परिवार समेत सेक्टर 18 राजकीय कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। 

8:30 am:पानीपत उग्राखेड़ी गाँव के 197 बूथ की मशीन में खराबी, लोग लगे कतार में हैं, आठ बजे तक एक भी वोट नहीं डाली गई।

8:25 am: समालखा के बीडीपीओ बूथ 150 में 79 मत पड़ चुके हैं। 

8:17 am: पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट में बूथ नम्बर 102 में कुल 927 वोट है 60 पड़े हैं, 103 में 1227 है 120 पड़े हैं।

8:10 am:पानीपत शहरी विधानसभा में राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन को आदर्श बूथ बनाया गया है।

8:05 am:  भाजपा प्रत्याशी मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अपने गांव मंधार में बूथ नम्बर 213 पर डाला वोट।

8:00 am: बहादुर गांव में स्पीकर कंवरपाल वोट डालते हुए।

7:55 am:  अंबाला छावनी के रंगिया मंडी स्थित बूथ नंबर 121 पर मतदान करने के लिए लगी लाइन।

7:52 am: 9 बजे अपना वोट मतदान करेंगे पानीपत शहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी प्रमोद विज।

7:50 am: पानीपत ग्रामीण विधानसभा से जजपा के प्रत्‍याशी देवेंद्र क़ादियान सिवाह गांव के सरकारी स्कूल जीटी रोड पर 10 मिनट में पहुंचकर मतदान करेंगे।

7:49 am: सेक्टर18 वासी अंबिका अपने ससुर कर्णसिंह को एक्टिवा पर बैठाकर मतदान केंद्र लेकर पहुंची।

7:49 am: पानीपत ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी महिपाल ढांडा परिवार समेत सेक्टर 18 राजकीय कॉलेज में 10 मिनट में मतदान करेंगे।

7:49 am: एसडीवीएम के बूथ 148 पर अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंचीं 88 साल की महिला प्रकाशवंती।

7:48 am:  कैथल के गांव रोहड़िया में बूथ पर वोट डालने के बाद बाहर निकली 84 साल की भरथो देवी अपने बेटे सरपंच रामफल सैनी व पोते सन्नी के साथ।

7:36 am: गांव बुडशाम में बुजुर्ग को सुबह वोट कराने के लिए लेकर पहुंचने परिजन ।

7:36 am: मतदान के बाद खुशी जाहिर करतीं मतदाता प्रिया। 

7:35 am: प्रत्याशी वोटिंग के उचित समय का मुहूर्त निकलवा कर आ रहे है। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज को 7 बजे आना था, लेकिन वे अब 8 बजे आएंगे।

पानीपत जिला-  जानिए विधानसभा क्रम में कौन-कौन प्रत्‍याशी मैदान में

पानीपत शहरी

1. प्रमोद विज - भाजपा

2. संजय अग्रवाल - कांग्रेस

3. जयदेव नौल्था - जजपा

पानीपत ग्रामीण

1. महीपाल ढांडा - भाजपा

2. देवेंद्र कादियान - जजपा

3. ओपी जैन - कांग्रेस

इसराना

1. कृष्ण लाल पंवार - भाजपा

2. बलबीर वाल्मीकि - कांग्रेस

3. दयानंद उरलाना - जजपा

समालखा

1. धर्म सिंह छोक्कर - कांग्रेस

2. शशिकांत कौशिक - भाजपा

3. ब्रह्मपाल रावल - जजपा

यमुनानगर जिला-  जानिए विधानसभा क्रम में कौन-कौन प्रत्‍याशी मैदान में

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र

1. घनश्याम दास अरोड़ा - भाजपा

2. दिलबाग सिंह - इनेलो

3. निर्मल चौहान - कांग्रेस

जगाधरी

1. कंवरपाल गुर्जर - भाजपा

2. अकरम खान - कांग्रेस

3. आदर्श पाल - बसपा

रादौर

1. कर्णदेव कांबोज - भाजपा

2. बिशन सैनी - कांग्रेस

3. महीपाल - बसपा

सढौरा

1. बलवंत सिंह - भाजपा

2. रेणू बाला - कांग्रेस

3. सहीराम - बसपा

करनाल जिला-  जानिए विधानसभा क्रम में कौन-कौन प्रत्‍याशी मैदान में

करनाल विधानसभा क्षेत्र

1. मनोहर लाल - भाजपा

2. त्रिलोचन सिंह - कांग्रेस

3. महेंद्र सिंह राठी - आप

घरौंडा

1. हरविंद्र कल्याण - भाजपा

2. अनिल राणा - कांग्रेस

3. उमेश कश्यप - जजपा

असंध

1. शमशेर सिंह गोगी - कांग्रेस

2. बख्शीश सिंह - भाजपा

3. नरेंद्र राणा - बसपा

नीलोखेड़ी

1. भगवानदास कबीरपंथी - भाजपा

2. बंता राम वाल्मीकि - कांग्रेस

3. निदर्लीय से धर्मपाल गोंदर 

इंद्री

1. रामकुमार कश्यप - भाजपा

2. राकेश कांबोज - निर्दलीय

3. नवज्योत कश्यप - कांग्रेस

chat bot
आपका साथी