हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा, हिंदुत्व की तुलना ISIS से करना कांग्रेस का एजेंडा

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आइएसआइएस से की है। जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह भारत की सनातन परंपरा व सांस्कृतिक विरासत पर एक हमला है। इसको सहन नहीं किया जाएगा।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 05:55 PM (IST)
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा, हिंदुत्व की तुलना ISIS से करना कांग्रेस का एजेंडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आइएसआइएस जैसी आतंकी संगठन से करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यह भारत की सनातन परंपरा व सांस्कृतिक विरासत पर एक हमला है। इसको सहन नहीं किया जाएगा। हिंदू धर्म सभी धर्मों का सम्मान करना सीखाता है। कांग्रेस व सलमान खुर्शीद जैसे लोग हिंदू धर्म के बारे में इस तरह की सोच व गलत टिप्पणी कर रहे हैं। यह उनकी ओछी मानसिकता की निशानी है और जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व एजेंडा को स्पष्ट करता है। कांग्रेस के नेता देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

हिंदुत्व शब्द कोई धर्म संप्रदाय नहीं

वहीं भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल ने हिंदुत्व शब्द कोई धर्म संप्रदाय या पूजा पद्धति नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है। जिसमें अखिल विश्व को एक कुटुंब मानने जैसा महान मंत्र है। जिसे आज सारा विश्व मानव कल्याण व विकास का एकमात्र सूत्र मानता है। कांग्रेस अपने ही राष्ट्र की आत्मा को लहू-लुहान करने का घृणित बयान कई बार दे चुकी है। पहले श्रीराम के अस्तित्व के प्रमाण मांगना व इस आशय का हलफनामा अदालत में दाखिल करके और अब सलमान खुर्शीद के माध्यम से यह बयान देकर कांग्रेस ने सीधे-सीधे करोड़ों सनातनी भारतीयों की आस्था व जीवन मूल्यों पर आघात किया है। इसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति की यह पराकाष्ठा है जोकि राजनीति की सीमा से बाहर जाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता पर भी प्रहार है।

chat bot
आपका साथी