Haryana Crime: अंबाला में बढ़ा क्राइम ग्राफ, शहर में लूट और हत्या के साथ बढ़ी स्नैचिंग की घटनाएं

अंबाला शहर में लूट हत्या सुसाइड चोरी व स्नेचिंग जैसी बड़ी वारदातें आम सी हो गई। हालांकि बहुत से मामलों में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला है मगर इनसब के बाद भी इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:12 PM (IST)
Haryana Crime: अंबाला में बढ़ा क्राइम ग्राफ, शहर में लूट और हत्या के साथ बढ़ी स्नैचिंग की घटनाएं
अंबाला शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ा।

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला शहर में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। लूट, हत्या, सुसाइड, चोरी व स्नेचिंग जैसी बड़ी वारदातें आम सी हो गई। पुलिस का किसी पर भी कंट्रोल नहीं रहा। हालांकि बहुत से मामलों में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला है, मगर इनसब के बाद भी इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक 65 स्नेचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। स्नेचरों ने सबसे ज्यादा राह चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। ऐसे में महिलाएं भी महफूज नहीं रही।

मर्डर और सुसाइड भी बढ़ा

वहीं जिला में मर्डर और सुसाइड जैसे मामले भी बढ़ रहे हैं। अब तक 16 मर्डर और 12 लोगों ने सुसाइड किया है। हालांकि इसके पीछे कोई भी कारण रहा हो, लेकिन इस तरह की घटनाएं भी चिंता का विषय है। वहीं अगर चोरी की घटनाओं की बात करें तो जनवरी से अब तक करीब 785 चोरियां हुई है, 165 ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों की एवरेज के अनुसार रोजाना तीन से चार जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आ रही। हालात यह हो गये लोग अपने घरों को खाली तक नहीं छोड़ सकते।

पिछले दो सालों में 721 ताले टूटे

पिछले दो साल 2019 व 2020 के मुताबिक 721 तालों को तोड़ गया है, यह चोरियां दिन और रात में हुई। दिन और रात में लोगों के घर, दुकान व अन्य जगह सुरक्षित नहीं रही। हालांकि पुलिस ने चोरी के दर्ज इन मामलों में कार्रवाई की। इनमें 2019 व 2020 में ही 231 मामलों में वर्क आउट किया है, ऐसे में 490 मामले अभी ऐसे हैं जो अनसुलझे हैं। जिसके शहर के लोगों में दहशत का मौहाल बना हुआ है। पुलिस को बार बार शियाकतें दी जा चुकी है लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।

chat bot
आपका साथी