यहां नहीं जाना चाहता था कोई मुख्यमंत्री, तीसरी बार आकर इन्‍होंने तोड़ा मिथक Panipat News

तीसरी बार पुलिस अकादमी आकर सीएम मनोहर लाल ने मिथक तोड़ा। हरियाणा पुलिस अकादमी में सीएम ने कहा-भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:18 PM (IST)
यहां नहीं जाना चाहता था कोई मुख्यमंत्री, तीसरी बार आकर इन्‍होंने तोड़ा मिथक Panipat News
यहां नहीं जाना चाहता था कोई मुख्यमंत्री, तीसरी बार आकर इन्‍होंने तोड़ा मिथक Panipat News

पानीपत/करनाल, [सुशील कौशिक]। तीसरी बार हरियाणा पुलिस अकादमी में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने यह मिथक पूरी तरह से तोड़ दिया है कि यहां जो भी सीएम आता है, उनकी दोबारा सरकार नहीं आती। मनोहर लाल दो बार अधिकारी तौर पर और एक बार विवाह समारोह में जाने के लिए सीएम का हेलीकाप्टर अकादमी में लैंड हुआ था। अकादमी में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है और इसके लिए टोल फ्री नंबर के साथ-साथ मोबाइल एप, वेबसाइड जारी कर दी है। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर शिकायत कर सकता है। 

सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में बुद्धा गार्डन में स्थापित महात्मा बुद्ध, धनुषधारी अर्जुन की प्रतिमा, अशोक स्तंभ और 40 से 45 फीट पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज, हरियाणा पुलिस के ध्वज और हरियाणा पुलिस अकादमी के ध्वज का उद्घाटन व अनावरण किया। 

यह थी धारणा 

मधुबन अकादमी की स्थापना 1976 में हुई थी। वर्ष 1986 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल अकादमी में पहुंचे थे और 1987 में उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद दो मार्च 1991 में जनता दल के मुख्यमंत्री हुकम ङ्क्षसह अकादमी में पहुंचे और 21 मार्च को उनकी कुर्सी चली गई। उनके बाद ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के सीएम बने। वर्ष 2001 में चौटाला यहां पर आए थे और 2005 में उनकी सरकार चली गई। इसके बाद भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा 10 साल सीएम रहे, लेकिन एक बार भी मधुबन अकादमी में नहीं आए। 

कब-कब आए

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 27 नवंबर 2014 में घरौंडा के विधायक हरङ्क्षवद्र कल्याण की बेटी के विवाह समारोह में भाग लेने आए थे। तब उनका हेलीकाप्टर पुलिस अकादमी के मैदान में उतरा था। इसके बाद पहली बार अधिकारिक तौर पर 14 जनवरी 2018 को आए। तब यहां पासिंग आउट परेड में थी। अब मंगलवार को वह तीसरी बार अकादमी में आए।

पुलिस अकादमी की शान और बढ़ाएंगे अशोक स्तंभ, महात्मा बुद्ध व अर्जुन की आदमकद प्रतिमा

हरियाणा सशस्त्र पुलिस कांप्लेक्स की शान को बुद्धा गार्डन, अशोक स्तंभ और अर्जुन की आदमकद प्रतिभा और बढ़ाएगी। हाइवे से एक साथ 40 से 45 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज, हरियाणा पुलिस का ध्वज और हरियाणा पुलिस अकादमी का ध्वज लहराता नजर आएगा। सीएम मनोहर लाल ने इन सभी निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने मधुबन कॉम्पलेक्स स्थित न्याय वैधिक प्रयोगशाला भवन में बार कोडिंग सिस्टम की शुरूआत की। फोरेंसिक लैब में सिस्टम को लागू करने वाला देश में हरियाणा पहला राज्य है। बार कोडिंग के प्रयोग से आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त किस व्यक्ति द्वारा और कौन सी सामग्री का प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी आसानी से स्पष्ट हो जाएगी। 

धनुषधारी अर्जुन की फाइबर निर्मित प्रतिमा का अनावरण 

दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से अकादमी पहुंचे सीएम ने जवानों की गार्द की सलामी ली। इसके बाद मधुबन पुलिस कांप्लेक्स के मुख्य द्वार पर धनुषधारी अर्जुन की फाइबर निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सीएम बुद्धा गार्डन पहुंचे और भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित गार्डन में योगा एवं एक्यूप्रेशर से शरीर को तंदुरूस्त किया जा सकता है। गार्डन में एक ट्रैक बनाया गया है, जिस पर व्यक्ति नंगे पांव चलकर सतह पर बिछाई गई मिट्टी, बजरी, पत्थर, जल व लकड़ी पर से गुजरकर पांव के तलवों के जरिए एक्यूप्रेशर लेकर शरीर को स्वस्थ रख सकता है। मुख्यमंत्री ने भी की परिक्रमा की और कुछ क्षण गार्डन में लगाई गई चेयर पर बिताए।

40-45 फुट ऊंचाई पर लगाए गए ध्वजों का भी उद्घाटन

सीएम ने करीब 40-45 फुट ऊंचाई पर लगाए गए ध्वजों का भी उद्घाटन किया। इस स्थल पर समानांतर लाइन में तीन ध्वज लगाए गए हैं। इनमें राजकीय ध्वज तिरंगा, हरियाणा पुलिस और हरियाणा पुलिस अकादमी के ध्वज शामिल है। खास बात यह है कि तीनों ध्वज पुलिस कॉम्पलेक्स के साथ सटे हाइवे से गुजरते राहगीरों को भी दिखाई देते हैं। ध्वजों के आगे खूबसूरत फव्वारे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस अकादमी  में स्थापित अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। करीब 50 फुट ऊंचे अशोक स्तंभ को लाल पत्थर से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने छोटे पार्क में स्थापित किए गए एक बड़े पत्थर का अनावरण किया। पत्थर पर नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते संदेश लिखे गए हैं। 

ये रहे मौजूद 

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक श्रीकांत जाधव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआइडी अनिल राव, पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र नेहरा, उपायुक्त विनय प्रताप, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र ङ्क्षसह भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद व शमशेर नैन उपस्थित थे।  

chat bot
आपका साथी