श्रीकृष्ण भक्ति के लिए हरियाणा की IG भारती अरोड़ा ने मांगा VRS, सरकार आज ले सकती है फैसला

हरियाणा कैडर की आइपीएस अफसर भारती अरोड़ा अब अपना शेष जीवन कृष्ण भक्ति में लगाना चाहती हैं। फिलहाल अंबाला में आइजी के पद पर तैनात भारती अरोड़ा ने इसके लिए वीआरएस मांगा है। इस पर सरकार आज फैसला ले सकती है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:52 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:47 PM (IST)
श्रीकृष्ण भक्ति के लिए हरियाणा की IG भारती अरोड़ा ने मांगा VRS, सरकार आज ले सकती है फैसला
भगवान श्रीकृष्ण की अराधना करतीं आइपीएस भारती अरोड़ा।

जागरण संवाददाता, अंबाला। अपना शेष जीवन कृष्ण भक्ति में बिताने के लिए अंबाला रेंज की आइजी आइपीएस भारती अरोड़ा ने वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) मांगा है। उनके प्रार्थना पत्र पर सरकार क्या फैसला लेती है, अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। आज यानी 31 जुलाई को सरकार भारती अरोड़ा को रिलीव करती है या नहीं, यह फैसला सरकार को करना है। वीआरएस के लिए दिए प्रार्थना पत्र में आइजी ने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट मांगी है। भारती अरोड़ा ने अपना शेष जीवन कृष्ण भक्ति में बिताने की इच्छा जताई है।

उल्लेखनीय है कि आइपीएस भारती अरोड़ा ने एक अगस्त 2021 से सेवानिवृत्ति मांगी है। करीब 23 साल की नौकरी के बाद भारती अरोड़ा का यह कदम चर्चाओं में है। हरियाणा की वे पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने वीआरएस मांगी है। भारती अरोड़ा का इससे पहले कैडर दूसरा था, जबकि बाद में उन्होंने हरियाणा कैडर को ज्वाइन किया।

भारती अरोड़ा 1998 बैच की आइपीएस अफसर हैं, जबकि सात सितंबर 1998 को अपनी सर्विस शुरू की थी। आइपीएस भारती अरोड़ा की फाइल पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार उनकी सेवानिवृत्ति की इच्छा पर क्या निर्णय लेती है, पता नहीं, लेकिन आज सरकार के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस दिन सरकार उनकी प्रार्थना पर अपना निर्णय ले सकती है।

वर्ष 2004 से वृंदावन के प्रति भारती अरोड़ा के मन में मोह पैदा हुआ। उनका कहना है कि अब वृंदावन धाम में लोगों को भक्ति की राह दिखानी है। अपना जीवन वृंदावन धाम में ही अब बिताना है। वह अंबाला कैंट में रोजाना सत्संग में पाठ सुनने के लिए आती हैं।

डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अकील मोहम्मद का कहना है कि अंबाला रेंज की आइजी भारती अरोड़ा की फाइल प्रोसेस में लगा दी गई है। वहीं, हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा का कहना है कि आइजी भारती अरोड़ा की वीआरएस संबंधित फाइल अभी मुझे नहीं मिली है। मुख्य सचिव को एड्रेस किया है। जैसे ही उनके विभाग में फाइल आएगी, तो औपचारिकताएं पूरी कर सरकार को भेज दी जाएगी। तीन माह की छूट पर फैसला सरकार को लेना है।

chat bot
आपका साथी