मतदान को पोलिंग पार्टियों ने कसी कमर, बूथों के लिए रवाना, तस्वीरों में देखें उत्साह Panipat News
हरियाणा विधानसभा चुनाव कल यानी सोमवार 21 अक्टूबर को होना है। इसके लिए सुबह से ही मतदाता सामग्री वितरण केंद्र में पोलिंग कर्मियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी की 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। कई पोलिंग पार्टियां सुबह से ही मतदान से संबंधित सामान लेने पहुंच गईं। विधानसभा चुनाव के लिए कर्मियों में उत्साह दिखाई दिया।
पानीपत सहित यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, जींद और कैथल में भी चुनाव का खास असर देखने केा मिल रहा है। हरियाणा के इन सात जिलों की 30 विधानसभा सीट में करीब 61 लाख मतदाता भी अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान केंद्र पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कैथल में आरकेएसडी और आईजी महिला कॉलेज में फाइनल रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान की सामग्री वितरित की गई। जिसके बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान बूथों के लिए रवाना हुई।
करनाल के डीएवी कॉलेज में पोलिंग कर्मियों को मतदान से संबंधित सामग्री दी गई।
पानीपत में एसडी कॉलेज, एसडी स्कूल और आर्य कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान से संबंधित सामग्री दी गई।
यमुनानगर में मतदान से पहले मानदेय के लिए लाइन में लगे पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान।