Ambala Coronavirus News Update: अंबाला में 6 बैंक कर्मी समेत 44 संक्रमित मिले, 34 स्वस्थ होकर घर लौट गए

अंबाला में छह बैंक कर्मी सहित कैंट और सिटी में 44 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं 34 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:48 PM (IST)
Ambala Coronavirus News Update: अंबाला में 6 बैंक कर्मी समेत 44 संक्रमित मिले, 34 स्वस्थ होकर घर लौट गए
Ambala Coronavirus News Update: अंबाला में 6 बैंक कर्मी समेत 44 संक्रमित मिले, 34 स्वस्थ होकर घर लौट गए

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल हेल्थ टीम ने करीब 40 बैंक के करीब 965 कर्मियों की रेपिड एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 6 बैंक कर्मी संक्रमित मिले। वहीं मंगलवार को 44 संक्रमित मिले हैं। वहीं 34 संक्रमित स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए। अभी तक जिले में 1432 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में अभी तक 1754 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

मंगलवार को मोबाइल टीमों ने सभी ब्लॉकों के करीब 40 बैंकों में 965 बैंक कर्मियों की रेपिड एंटीजन किट से जांच की गई। आज 44 संक्रमित मिले जबकि 34 स्वस्थ होकर घर लौट गए। इसमें शहर में 9, कैंट में 14, मुलाना में 12, बराड़ा में 3, शहजादपुर में 3 और 3 मरीज चौड़मस्तपुर में संक्रमित मिले हैं। वहीं कैंट के गोविंद नगर में 4 संक्रमित मिले हैं। वहीं कैंट की डीआरएम कॉलोनी में 80 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है। 

43 लोगों के नमूने लिए 

जिले के 221 कंटेनमेंट जोन में घरों का सर्वे कर लोगों की स्‍क्रीनिंग की गई। मंगलवार को 18987 लोगों की स्‍क्रीनिंग की गई। फ्लू के लक्षण मिलने पर 43 लोगों के नमूने लिए। वहीं कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले सात लोगों के नमूने लिए। 

यहां पर मिले संक्रमित मरीज 

-शहर की लाजपत नगर कॉलोनी में 34 वर्षीय पुरुष संक्रमित 

-बलदेव नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग

-नासिरपुर में 31 वर्षीय पुरुष संक्रमित

-शहजादपुर में 31 वर्षीय पुरुष

-कैंट के गोल्डन पार्क में 30 वर्षीय पुरुष

-मॉल रोड पर 40 वर्षीय महिला

-मॉल रोड पर 47 वर्षीय पुरुष

-गोङ्क्षवद नगर में 39 वर्षीय महिला

-गोङ्क्षवद नगर में 61 वर्षीय पुरुष

-चौडमस्तपुर में 43 वर्षीय पुरुष

-सेक्टर-9 में 34 वर्षीय पुरुष

-शहजादपुर में गंगा कॉलोनी में 29 वर्षीय महिला

अंबाला में मंगलवार को 44 संक्रमित मिले हैं। इसमें 34 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 

डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर

chat bot
आपका साथी