हरियाणा के कृषि मंत्री ने किया अनाज मंडी का दौरा, किसानों के मुआवजे को लेकर कही ये बात

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कैथल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों काे निर्देश दिए किए कल से किसानों को सरकारी खरीद शुरू हो रही है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी में किसी प्रकार की समस्या न आने दी जाए।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:11 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:11 PM (IST)
हरियाणा के कृषि मंत्री ने किया अनाज मंडी का दौरा, किसानों के मुआवजे को लेकर कही ये बात
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया कैथल अनाज मंडी का दौरा।

कैथल, जागरण संवाददाता। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के विरोध को देखते हुए गुपचुप तरीके से कैथल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों काे निर्देश दिए किए कल से किसानों को सरकारी खरीद शुरू हो रही है। अनाज मंडी में किसी प्रकार की समस्या न आने दी जाए। वहीं अनाज मंडी का दौरा करने के बाद किसानों, आढ़तियों व मजदूरों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय है। लेकिन फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बारदाना मंडियों में पहुंच गया है, साथ- साथ बारदाना मंडियों में पहुंचता रहेगा। धान उठान में भी लिफ्टिंग की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस वर्ष किसान को अनाज मंडी से व अनाज मंडियों को राइस मिलरों से जोड़ा गया है। किसानों की पेमेंट भी साथ- साथ खातों में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीद के लिए पूरी तैयारियों हो गई है। 25 सितंबर सुबह से खरीद शुरू हो जाएगी।

मूलभूत सुविधाओं की तरफ रखे अधिकारी ध्यान

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी, शौचालय, केंटीन में समय पर भोजन, सफाई व्यवस्था संबंधित किसी प्रकार की किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को परेशानी नहीं आनी चाहिए। पानी के लिए स्पेशल अनाज मंडी में कैंपर लगाए जाए। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाए।

मजदूरों ने कहा समय पर नहीं मिलती मजदूरी

मजदूरों ने मंत्री से कहा कि समय पर मजदूरी नहीं मिल पाती है। मजदूरों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए समय पर मजदूरों की मजदूरी दिलवाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा कि इस बार मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। साथ- साथ मजदूरी के पैसे डाले जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, कृषि उपनिदेशक कर्मचंद, मार्केट सचिव सतवीर सिंह मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी