Suicide: हैंडलूम व्यवसायी ने खुद को गोली मारी, परिवार ने कहा- मानसिक परेशान था

पानीपत में हैंडलूम व्‍यवसायी ने आत्‍महत्‍या कर ली है। व्‍यवसायी ने खुद को गोली मार ली। व्‍यवसायी पानीपत शहर के न्‍यू दीवान नगर का रहने वाला था। पानीपत के कच्‍चा कैंप में खुद को गोली मारी। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:47 AM (IST)
Suicide: हैंडलूम व्यवसायी ने खुद को गोली मारी, परिवार ने कहा- मानसिक परेशान था
पानीपत में व्‍यवसायी ने आत्‍महत्‍या कर ली।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत शहर में रहने वाले युवा व्यवसायी 23 वर्षीय अमन दुबे ने खुद के सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वाकया पानीपत के कच्चा कैंप का है। न्यू दीवान नगर में रहने वाले हैंडलूम व्यवसायी अमन दुबे पहले गंगा राम कालोनी में पहुंचे। जय श्री राम आश्रम में जाकर खुद को गोली मार ली। अमन के स्वजनों का कहना है कि अमन मानसिक रूप से परेशान था। वैसे पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पानीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है।

अपने साथ निजी गार्ड रखता था

अमन दुबे खुद की सुरक्षा को लेकर इतना सतर्क रहता था कि वह अपने साथ निजी गार्ड रखता था। जहां भी जाता था, उसके साथ गार्ड होते। उसके जानने वाले कहते हैं कि उसे अपने साथ सुरक्षा रखना पसंद था। इससे वह दूसरों पर भी प्रभाव जमाता था। एकाएक उसने खुदकुशी कर ली, यह पता चलने पर उसके जानकार भी हैरान हैं।

गार्ड को चाय लेने भेज दिया

खुद को गोली मारने से पहले एक गार्ड को अमन दुबे ने चाय लेने के लिए भेज दिया था। गार्ड जब लौटकर आया तो उसने देखा कि अमन खून से लथपथ था। सिर पर गोली लगी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया। इसके साथ ही अमन के स्वजनों को बताया। वह यह देखकर सन्न रह गया। जब अमन ने उसे चाय लेने के लिए भेजा था, तब ऐसा नहीं लग रहा था कि वह खुद को ही गोली मार लेंगे।

खुदकुशी के केस बढ़ रहे

खुदकुशी के केस बढ़ रहे हैं। मानसिक तनाव की वजह से युवा ऐसा कदम उठा रहे हैं। मनोचिकित्सकों का कहना है कि माता-पिता अपने युवा बच्चों पर खास नजर रखें। अगर वे लगातार देर से आ रहे हैं। उनसे बात नहीं कर रहे। चेहरे पर मुस्कुराहट कम हो रही है तो तुरंत सतर्क हो जाएं। बच्चों से बात करें। उनके मन की जानने का प्रयास करें। जीवन में आगे बढ़ने और सकारात्मकता की तरफ मोड़ने का प्रयास करें।

chat bot
आपका साथी