खेलो इंडिया में पहली बार शामिल हुआ हैंडबॉल, मैदान मारने को अभ्यास में जुटे कैथल के खिलाड़ी

कैथल जिले में हैंडबॉल के दस खेल सेंटर चल रहे हैं। इनमें करीब 600 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। करीब दस इंटरनेशनल और 100 नेशनल स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ी है। सभी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया की ट्रायल के लिए कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:36 PM (IST)
खेलो इंडिया में पहली बार शामिल हुआ हैंडबॉल, मैदान मारने को अभ्यास में जुटे कैथल के खिलाड़ी
चौथी खेलो इंडिया प्रतियोगिता हरियाणा के पांच जिलों में होनी है।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। खेल विभाग की ओर से तीन बार खेलो इंडिया प्रर का आयोजन किया जा चुका है। पिछले साल कोरोना के कारण यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। चौथी खेलो इंडिया प्रतियोगिता 2021 में हरियाणा में होनी है। पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिता दिल्ली, दूसरी पूणे और तीसरी असम में हुई थी। चौथी प्रतियोगिता हरियाणा के पांच जिलों में होनी है। प्रतियोगिता के लिए फिलहाल कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में पहली बार हैंडबॉल खेल को भी शामिल किया गया है। देशभर से हैंडबॉल की टीमें इस बार खेलो इंडिया में नजर आएंगी।

कैथल में है हैंडबॉल की नर्सरी

कैथल जिले में हैंडबॉल के दस खेल सेंटर चल रहे हैं। इनमें करीब 600 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। करीब दस इंटरनेशनल और 100 नेशनल स्तर के हैंडबॉल खिलाड़ी है। सभी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया की ट्रायल के लिए कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है। खेल के शामिल होने से हैंडबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। कैथल, कांगथली, सीवन, कलायत, ग्योंग, फरल, क्योडक सहित अन्य स्थानों पर हैंडबॉल के खेल सेंटर चल रहे हैं। 

खिलाड़ियों में उत्साह, 2021 में मिलेगा मौका 

हैंडबॉल खिलाड़ी काजल, सोनिया, मंदीप, मनोज ने बताया कि खेलो इंडिया में ट्रॉयल के लिए अभ्यास कर रहे हैं। तीन साल से खेल हो रहे हैं, लेकिन हैंडबॉल को शामिल नहीं किया गया था। कोरोना के कारण कई महीनों तक स्टेडियम से दूर रहना पड़ा था। हालांकि अब नियमित रूप से अभ्यास कर पा रहे हैं। साल 2020 में एक या दो प्रतियोगिताएं ही हो पाई थीं। अब उम्मीद है 2021 में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा। 

इंडोर स्टेडियम में लड़के और लड़कियों की टीमें कर रहीं अभ्यास 

हैंडबॉल कोच डा. राजेश कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया में हैंडबॉल को शामिल करना खुशी की बात है। अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में लड़के और लड़कियों की टीमों को अभ्यास करवाया जा रहा है। उम्मीद है कैथल की टीमें खेलो इंडिया में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।  

chat bot
आपका साथी