ग्रिन मिशन क्लब बना रहा शहर को हरा भरा, दो नैनो पार्क तैयार

फ्लाइंग क्लब ने गौसेवा के साथ अब शहर को हरा भरा बनाने का अभियान शुरू किया है। फ्लाइंग क्लब का नाम मिशन ग्रीन फ्लाइंग क्लब रखा गया है। क्लब के सदस्यों ने शहर में खाली पड़ी जमीन पर पौधा रोपण शुरू किया है। बुधवार को टीम के सदस्यों ने नवाकोट गुरुद्वारे के सामने पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:57 AM (IST)
ग्रिन मिशन क्लब बना रहा शहर को हरा भरा, दो नैनो पार्क तैयार
ग्रिन मिशन क्लब बना रहा शहर को हरा भरा, दो नैनो पार्क तैयार

महावीर गोयल, पानीपत

फ्लाइंग क्लब ने गौसेवा के साथ अब शहर को हरा भरा बनाने का अभियान शुरू किया है। फ्लाइंग क्लब का नाम मिशन ग्रीन फ्लाइंग क्लब रखा गया है। क्लब के सदस्यों ने शहर में खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण शुरू किया है। बुधवार को टीम के सदस्यों ने नवाकोट गुरुद्वारे के सामने पौधे लगाए। गुरुद्वारे के सामने कटारिया लैंड खाली पड़ी हुई है, जिसमें पौधारोपण किया जा रहा है।

फ्लाइंग क्लब के संयोजक नितिन अरोड़़ा ने बताया कि वे अब दो नैनो पार्क विकसित कर चुके हैं। नौ गोअभ्यारण्य में रोजाना एक चारा ट्राली भेज कर सदस्य गो सेवा कर रहे हैं। कोरोना के दौरान आक्सीजन के संकट देखते हुए सदस्यों शहर को हरा भरा बनाने का फैसला लिया। क्लब का उद्देश्य एक व्यक्ति एक पेड़ है, पेड लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी है। बहुत से लोग संस्थाएं उनसे जुड़ रही है। दो नैनो पार्क विकसित होने के साथ ही तीसरा चिन्हित किया जा चुका है। इन पार्कों में जिनके नाम से पौधे लगाए जा रहे हैं वे अपने बच्चो के साथ पानी देने पहुंच रहे हैं। रविवार को अमित खोकर, अंशुल सलूजा, नवीन सलूजा, कैलाश शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनिल बंसल, नरेश बंसल ने पौधे लगाए। पौधे लगाने पर हो रहे लोग खुश

मिशन ग्रीन फ्लाइंग क्लब ने अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को उनके बच्चों के जन्मदिन के साथ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। बच्चों के साथ लोग पौधे लगाने के पहुंचते हैं। साथ हर दिन लगाए गए पौधे में पानी देने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी कर रहे हैं। क्लब का प्रयास है छायादार, फलदार पौधे लगाए जाए।

chat bot
आपका साथी