सफाई कर्मचारियों के उत्थान को सरकार सक्रिय : कृष्ण

सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:22 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों के उत्थान को सरकार सक्रिय : कृष्ण
सफाई कर्मचारियों के उत्थान को सरकार सक्रिय : कृष्ण

जागरण संवाददाता, पानीपत : सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कृष्ण कुमार रविवार को आर्य कालेज के सभागार में पानीपत जिले के सफाई कर्मचारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी वर्गो के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर सफाई उपकरण भी उपलब्ध करवाए, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 14,000 रुपये किया गया। शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16000 किया गया। सीवरमैन का मानदेय 12000 किया।

ग्रामीण क्षेत्र में सफाई क्षेत्र में ईएसआइ लाभ प्रदान किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ प्रदान किया गया। सफाई कर्मचारी की समस्याओं के निवारण के लिए मोबाइल एप लांच की गई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह सफाई कर्मचारी की डयूटी के दौरान मृत्यु पर पांच लाख रुपये व साधारण मृत्यु पर दो लाख का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, वर्दी भत्ता 4000 एवं अन्य सुविधाओं के बारे में सफाई कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को रोकने के लिए दृष्टिगत कारगर कदम उठाए गये हैं। पहले ठेकेदार द्वारा रखे गये कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया जाता था लेकिन अब जो पहले हटाए गये 905 कर्मचारियों को हरियाणा सरकार द्वारा दोबारा नौकरी दिलवाने का काम किया गया है। कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे बैंक से पर्सनल लोन, बच्चो के लिए शिक्षा लोन आदि सफाई कर्मचारियों को मिले, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कहा कि उनकी जो भी समस्या है उसके बारे में आयोग को अवगत करवा सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर राज्य प्रधान सीता राम, जिला प्रधान ईश्वर सिंह, मेहर सिंह, शमशेर सिंह, बिट्टू सत्य प्रकाश, महा सचिव अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत, मीनाक्षी चावला, अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी