पानीपत के वार्ड 16 के लोगों को खुशखबरी, परशुराम धर्मशाला की हालत सुधरेगी, निगम ने उठाया कदम

पानीपत के वार्ड 16 के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वार्ड 16 के परशुराम धर्मशाला के लिए 26.2 लाख का टेंडर लगाया गया है। दूसरी मंजिल पर बनाया जाएगा हाल व टायलेट-बाथरूम 300 लोगों की होगी व्यवस्था।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:59 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:59 AM (IST)
पानीपत के वार्ड 16 के लोगों को खुशखबरी, परशुराम धर्मशाला की हालत सुधरेगी, निगम ने उठाया कदम
परशुराम धर्मशाला के दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य होगा।

पानीपत, जागरण संवाददाता। वार्ड 16 में परशुराम धर्मशाला की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए 26.2 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। शहर में अब 20 से ज्यादा धर्मशालाओं के हालात सुधरने जा रहे है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस राशि से धर्मशाला की मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। धर्मशाला में जैसे पहली मंजिल पर हाल बनाया गया है। इसी तरह दूसरी मंजिल पर भी हाल बनाया जाएगा। इसमें एक हाल व टायलेट-बाथरूम बनाया जाएगा।

पिछले काफी समय से परशुराम धर्मशाला में दूसरी मंजिल बनाने की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी हो रही है। नगर निगम ने वर्कआर्डर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। परशुराम धर्मशाला में पेयजल की सुविधा को भी बेहतर किया जाएगा। इससे गर्मियों में पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।

300 लोगों की होगी बैठने की व्यवस्था

परशुराम धर्मशाला में 300 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इस धर्मशाला में एक हाल बनाया जाएगा। एक ग्राउंड पर बना हाल व दूसरा पहली मंजिल पर बनाया जाएगा। इससे अब एक समय में दो-दो कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। इससे आसपास की कालोनियों को काफी फायदा होगा।

तीन माह में होगा निर्माण कार्य पूरा

परशुराम धर्मशाला का वर्कआर्डर जारी होते ही तीन माह में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले साल अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे आसपास की कालोनी के लोगों को फायदा होगा।

टेंडर लग चुका है जल्द होगा वर्कआर्डर जारी

वार्ड 16 के पार्षद अतर सिंह रावल ने जागरण से बातचीत में बताया कि परशुराम धर्मशाला में पहले से एक मंजिल बनी हुई है। इसमें एक साथ कई बार दो कार्यक्रम आ जाते है। जिसमें एक साथ होना संभव नहीं हो पाता था। अब दूसरी मंजिल बनने से दो कार्यक्रम एक साथ होने संभव होंगे। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी