पानीपत के विवर्स कालोनी के अच्‍छी खबर, खाली पड़ी 700 गज जगह में बनेगा 15 लाख से पार्क

पानीपत के विवर्स कालोनी के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। कालोनी में खाली पड़ी 700 गज जगह पर 15 लाख के बजट से पार्क डेवलेप किया जा रहा है। 300 घरों को सैर करने के लिए मिलेगा सुंदर पार्क। निगम ने लगाया टेंडर।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 09:35 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 09:35 AM (IST)
पानीपत के विवर्स कालोनी के अच्‍छी खबर, खाली पड़ी 700 गज जगह में बनेगा 15 लाख से पार्क
पानीपत के विवर्स कालोनी में पार्क बनेगा।

पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत के वार्ड 23 की विवर्स कालोनी में खाली पड़ 700 गज जगह में 15 लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम टेंडर लगा दिया है। पार्क बनाने के लिए लोग कई वर्षों से मांग कर रहे थे। इस खाली पड़ी जमीन का रूपरेखा तैयार कर पार्षद अश्विनी धींगड़ा ने नगर निगम को सौंप दी थी। जिसके बाद 15 लाख रुपये टेंडर लगाया गया। इस पार्क के बनने से 300 से ज्यादा घरों को सैर करने के लिए सुंदर पार्क मिल सकेगा और इससे लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।

बता दें कि खाली पड़ी जगह पर पहले अवैध कब्जा किया हुआ था। जो खाली करवा लिया गया है और इस जगह के आसपास गंदगी फैली हुई थी। जिससे आसपास के रहने वाले काफी परेशान थे। अब जैसे ही पार्क मंजूर हुआ तो लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। लोगों के अनुसार सैर करने के लिए आसपास पार्क नहीं था। जिसके कारण सड़क किनारे ही सैर करने जाना पड़ता था। इससे सड़क हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। अब पार्क बनने के बाद लोग व्याम, योग व सैर कर सकेंगे।

पार्क बनाई जाएगी घूमने के लिए फुटपाथ

पार्क में सैर करने के लिए बड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा और बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पार्क बनने के बाद पार्कों में झूले लगवाने के लिए भी प्रोसेस शुरू किया जाएगा। इससे पार्क काफी सुंदर दिखाई देगा। इसमें दीवारों पर स्वच्छता का संदेश अंकित किया जाएगा।

पार्क बनने लोगों को होगा फायदा

वार्ड के 23 के पार्षद अश्विनी धींगड़ा ने जागरण से बातचीत बताया कि नगर निगम द्वारा विवर्स कालोनी में पार्क बनाने के लिए 15 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। जल्द ही जल्द इस पार्क के निर्माण के लिए वर्कआर्डर जारी करवाया जाएगा। ताकि लोगों को जल्द से जल्द पार्क मिल सके।

chat bot
आपका साथी