पानीपत के वार्ड 15 के लिए अच्‍छी खबर, 50 लाख से बिछेगी पेयजल सप्लाई लाइन, वर्कआर्डर जारी

26 गलियों में नहीं पेयजल सप्लाई लाइन लोगों की काफी पुरानी मांग अब हुई पूरी व तीन माह में होगा कार्य। यहां पर बाहरी लोगों की है ज्‍यादा आबादी। पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछेगी। कई महीनों से प्रोजेक्‍ट पर चल रहा था काम।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:24 PM (IST)
पानीपत के वार्ड 15 के लिए अच्‍छी खबर, 50 लाख से बिछेगी पेयजल सप्लाई लाइन, वर्कआर्डर जारी
पानीपत के वार्ड 26 में पेयजल लाइन के लिए वर्क आर्डर जारी।

जागरण संवाददाता, पानीपत। वार्ड 15 में 50 लाख से पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने के लिए नगर निगम वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। शहर की यह कालोनी बड़ी कालोनियों में आती है। यहां कई सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसमें भावना वाली गली, दुर्गा मंदिर वाली गली, किशनपुरा बाजार की आदि गलियां शामिल है। वार्ड 15 के किशनपुरा व शिवनगर में छह किलोमीटर की पेयजल सप्लाई लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए शहरी विधायक प्रमोद विज व मेयर अवनीत कौर ने 50 लाख की राशि को मंजूर करवाया था। जो अब वर्कआर्डर जारी हो चुका है।

यहां हैं 14 हजार वोट

वार्ड 15 में सबसे 14 हजार वोट है और यहां सबसे ज्यादा आबादी बाहरी लोगों की है। यहां सबसे ज्यादा पेयजल की किल्लत बनी रहती है। कई जगह तो ऐसी है। जहां आजतक पानी पहुंचा ही नहीं। अब लोगों की मांग पूरी होने जा रही है। सोमवार को 50 लाख के टेंडर का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया। इसमें जो पेयजल सप्लाई लाइन कंडम हालात में है। उसे बदला जाएगा और इसके साथ ही लीकेज की समस्या को भी दूर जाएगा। फिलहाल लोग कैंपरों का सहारा लेकर ही काम चला रहे थे।

बारिश के समय आता है सीवर का गंदा पानी

कुछ हिस्सों में बारिश के समय पेयजल सप्लाई लाइन में सीवर का गंदा पानी आता है। पानी इतना गंदा होता है कि इसे पीना तो दूर कपड़े धोने के लायक भी नहीं होता। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उम्मीद है कि अगले माह तक पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने का काम शुरू जाएगा।

लोगों की पुरानी मांग पूरी होने जा रही

वार्ड 15 की पार्षद सुमन रानी ने जागरण से बातचीत में बताया कि पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने के लिए 50 लाख का टेंडर खुल चुका है। जल्द पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का निदान होगा। इस प्रोजेक्‍ट के लिए काफी दिन से प्रयास कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी