पानीपत के लोगों के लिए गुड न्‍यूज, 7 गलियां बनेंगी, निगम ने जारी किया टेंडर

पानीपत के वार्ड दो के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वार्ड दो में सात गलियां बनेंगी। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। पिछले काफी समय से पानी निकासी की समस्या से परेशान थे लोग अब मिलेगी राहत।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:13 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:13 AM (IST)
पानीपत के लोगों के लिए गुड न्‍यूज, 7 गलियां बनेंगी, निगम ने जारी किया टेंडर
पानीपत के वार्ड दो में सात गलियां बनेंगी।

पानीपत, जागरण संवाददाता। वार्ड 2 के इंदिरा विहार कालोनी में सात गलियों को ब्लाक लगाकर पक्का किया जाएगा। साथ ही पानी निकासी के लिए चैंबर भी बनाए जाएगी। ताकि बारिश के समय पानी गलियों में जमा न हो सके। इस कार्य को लेकर नगर निगम ने 49.22 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया। इससे लोगों की काफी पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है। बता दें कि पिछले एक साल साल से पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या जल्द दूर होगी।

नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर से इंदिरा विहार कालोनी के जींस फैक्टरी से साहिल के घर से होते हुए खाना फैक्टरी तक, एवीआई स्कूल से बोबी के घर तक की गली बनाई जाएगी। इस तरह इसी एरिया के चारों तरफ की गलिया ब्लाक की ईंटें बिछाकर पक्की जाएगी। नगर निगम द्वारा वर्कआर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वर्कआर्डर जारी करवाकर काम शुरू किया जाएगा।

पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे चैंबर

गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा।

सात गलियों को करवाया जाएगा पक्का

वार्ड 2 के पार्षद पवन कुमार ने जागरण से बातचीत में बताया कि इंदिरा विहार कालोनी में सात गलियों को पक्का किया जा रहा है। लोगों की काफी पुरानी मांगे थी। जो अब पूरी होंगी। वार्ड में किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा।

मानसून बीतने का इंतजार

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मानसून बीतने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। मानसून के दौरान फाइलें बनाई जा रही हैं। टेंडर लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी