Indian Railway : रेल यात्रियों का इंतजार खत्म, 5 दिसंबर से चलेगी कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कैथल से कुरुक्षेत्र जींद जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए पैसेंजर ट्रेन अब शुरू होगी। यह ट्रेन पांच दिसंबर से चलेगी। पिछले डेढ़ वर्ष से कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन पर बंद है ट्रेन।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:06 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:06 AM (IST)
Indian Railway : रेल यात्रियों का इंतजार खत्म, 5 दिसंबर से चलेगी कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन
कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन का संचालन पांच से।

कैथल, [कमल बहल]। कोरोना महामारी के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन पर ट्रेनें बंद हैं। जिससे यात्री कुरुक्षेत्र व जींद रेल के माध्यम से नहीं जा सकते थे। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पांच दिसंबर से कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद रेल यात्रियों का इंतजार खत्म होगा। रेलवे ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जाएगा। जिसके इसका नंबर भी बदला गया है। इस पुराना नंबर 54040/54041 था। अब इसका नया नंबर 01616/01615 है।

कुरुक्षेत्र में गीता जंयती महोत्सव भी शुरू हो चुका है। इस ट्रेन के संचालन से जिले के यात्री महोत्सव को देखने भी पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन जींद से सुबह आठ बजकर 25 मिनट से चलेगी जो कैथल में 10 बजकर चार मिनट पर पहुंचेगी। जबकि कुरुक्षेत्र यह ट्रेन शाम पांच बजकर 55 मिनट पर चलेगी और कैथल में शाम सात बजकर सात मिनट पर पहुंचेगी।

वर्तमान में चल रही केवल जयपुर-दौलतपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 

बता दें कि कैथल रेलवे स्टेशन से वर्तमान में केवल जयपुर-दौलतपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन ही किया जा रहा है। यह ट्रेन रात जयपुर की तरफ जाने के लिए पौने दस बजे कैथल पहुंचती है। जबकि चंडीगढ़ की तरफ जाने के लिए अल सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर कैथल आती है। इस ट्रेन का रात को देरी और अल सुबह समय होने के कारण बहुत कम यात्री यात्रा करते हैं।

यह रहेगी समय सारणी

गाड़ी संख्या 01616 जींद से कुरुक्षेत्र का समय सुबह के समय

स्टेशन समय

जींद 08:25

बरसौला 08:33

उचाना 08:47

घासो 08:56

नरवाना 09:09

गुरथली 09:22

कलायत 09:33

सजूमा 09:45

कुतुबपुर 09:54

कैथल 10:03

न्यू कैथल रेलवे हाल्ट 10:10

ग्योंग 10:18

टीक 10:28

पिहोवा रोड 10:40

पबनाबा 10:48

पिंडारसी 10:56

थानेसर 11:11

कुरुक्षेत्र 11:30

यह रहेगी समय सारणी

गाड़ी संख्या 01615 कुरुक्षेत्र से जींद का समय शाम को

स्टेशन समय

कुरुक्षेत्र 05:55

थानेसर 06:01

पिंडारसी 06:16

पबनाबा 06:24

पिहोवा रोड 06:31

टीक 06:44

ग्योंग 06:54

न्यू कैथल रेलवे हाल्ट 07:02

कैथल 07:07

कुतुबपुर 07:18

सजूमा 07:26

कलायत 07:46

गुरथली 07:58

नरवाना 08:26

घासो 08:36

उचाना 08:45

बरसौला 08:56

जींद 09:15

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में पांच दिसंबर से कुल 14 ट्रेनें सचांलित करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों में कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर भी एक ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। आला अधिकारियों के आदेशों के तहत इनका संचालन किया जाएगा।

कुलतार सिंह, पीआरओ, मुख्लालय, उत्तर रेलवे, दिल्ली।

chat bot
आपका साथी