रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 6 शताब्दी और 2 दुरंतो एक्सप्रेस और चलेंगी, जानिए रूट और शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को राहत दी है। छह शताब्‍दी और दो दुरंतो एक्‍सप्रेस और चलेंगी। यात्रियों की सु‍विधा के लिए रेलवे ने ये फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। रुट जानने के लिए पढ़ें ये खबर।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:42 PM (IST)
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 6 शताब्दी और 2 दुरंतो एक्सप्रेस और चलेंगी, जानिए रूट और शेड्यूल
रेलवे यात्री से जुड़ी खबर। ये नई ट्रेनें चलेंगी।

अंबाला, जेएनएन। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने छह शताब्दी एक्सप्रेस सहित दो दुरंतो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नई दिल्ली-अमृतसर (दैनिक), नई दिल्ली-अमृतसर (साप्ताहिक), चंडीगढ़-नई दिल्ली (सप्ताह में 6 दिन) शताब्दी और दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी दुरंतो स्पेशल ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) दौड़ेंगी।

जानिए कहां-कहां, कब-कब चलेगी

दिल्‍ली से अमृतसर

-02013 नई दिल्ली से अमृतसर शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस 10 अप्रैल से रोजाना नई दिल्ली से शाम साढ़े चार बजे चलेगी और रात में 10.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

-02014 अमृतसर से नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस 11 अप्रैल से अमृतसर से सुबह 4.55 बजे चलेगी और 11 बजकर दो मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्‍ली से चंडीगढ़

-02045 नई दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस हफ्ते में छह दिन चलेगी। 10 अप्रैल से हर दिन (बुधवार को छोड़कर) नई दिल्ली से शाम सवा सात बजे चलेगी और रात में 10.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

-02046 चंडीगढ़ से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन 10 अप्रैल से हर दिन (बुधवार को छोड़कर) चंडीगढ़ से दोपहर 12.15 बजे चलेगी और साढ़े तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्‍ली से जम्‍मू

-02265 दिल्ली सराय रोहिल्ला से जम्मू तवी दुरंतो स्पेशल एक्सप्रेस (हफ्ते में 3 दिन) चलेगी। ये ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से आने वाली 11 अप्रैल से हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात के 10.20 बजे चलेगी और सुबह सवा सात बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

-02266 जम्मू तवी से दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो स्पेशल एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन चलेगी। ये ट्रेन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से आने वाली 12 अप्रैल से हर बुधवार, शनिवार और सोमवार को शाम सवा सात बजे चलेगी और अगले दिन अलसुबह 03.55 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

-04053 नई-दिल्ली साप्ताहिक शताब्दी 15 अप्रैल से प्रत्येक वीरवार को सुबह 7:20 बजे चलकर उसी दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

-04054 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी 11 अप्रैल से चलेगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी